3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस राशि वालों के लिए Good News, आप पर से जल्द खत्म होने वाली है शनि साढ़े साती

Shani Gochar 2022: शनि के राशि बदलते ही जहां इस राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी वहीं मीन राशि वालों पर ये दशा शुरू हो जाएगी। खास बात ये है कि इन दोनों ही राशियों के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 13 Jan 2022, 9:56 AM IST

shani.jpg

इस राशि वालों के लिए Good News, आप पर से जल्द खत्म होने वाली है शनि साढ़े साती

Shani Sade Sati: शनि साढ़े साती का नाम सुनते ही लोग डरने लगते हैं। क्योंकि अधिकतर लोगों को ऐसा लगता है कि शनि की ये महादशा हमेशा बुरे परिणाम ही देती है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा कहना बिल्कुल गलत है। क्योंकि शनि न्याय के देवता हैं। जो लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यानी अच्छे कर्मों का अच्छा परिणाम और बुरे कर्मों का बुरा परिणाम। 29 अप्रैल 2022 में शनि अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। जानिए इस राशि में प्रवेश करते ही किस राशि वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी तो किस पर ये दशा शुरू हो जाएगी।

शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु राशि के लोगों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी। जिससे इनके अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे। जो काम आपके शनि साढ़े साती की वजह से रूके हुए थे वो बनने लगेंगे। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। पिछले समय मे किए गए प्रयासों का आपको अच्छा फल मिलना शुरू हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आने की संभावना है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

शनि के राशि बदलते ही जहां धनु वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी वहीं मीन राशि वालों पर ये दशा शुरू हो जाएगी। खास बात ये है कि इन दोनों ही राशियों के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। जिनके साथ शनि के संबंध सम हैं। गुरु न तो शनि के खास मित्र हैं और न ही शत्रु। इसलिए धनु और मीन वालों के लिए शनि साढ़े साती उतनी कष्टदायी नहीं होती जितनी की अन्य राशि वालों के लिए होती है।

शनि ढैय्या की बात करें तो 29 अप्रैल 2022 में शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही कर्क और वृश्चिक वालों पर ये दशा शुरू हो जाएगी। जबकि मिथुन और तुला वालों को इससे मुक्ति मिल जाएगी।