धर्म और अध्यात्म

हरियाली अमावस्या पर ये दान पितरों करता है प्रसन्न, लक्ष्मीजी घर में करती हैं निवास

Hariyali Amavasya Dan: श्रावण अमावस्या हरियाली अमावस्या के नाम से जानी जाती है। इस अमावस्या पर गंगा स्नान दान, श्राद्ध तर्पण का विशेष महत्व है। लेकिन यदि कोई ये 6 दान करें तो सारे दोष दूर हो जाएंगे और कष्ट कट जाएंगे। आइये जानते हैं हरियाली अमावस्या के छह दान...

2 min read
Aug 02, 2024
हरियाली अमावस्या दान

दीपदान

हरियाली अमावस्या पर दान पुण्य का विशेष महत्व है। लेकिन हरियाली अमावस्या पर दीपदान जरूर करना चाहिए। इस दिन आटे के दीपक जलाकर नदी में प्रवाहित करने से पितृदेव और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन शनिदेवजी के मंदिर में विधि अनुसार दीपक जलाने से वे प्रसन्न होते हैं।

ये भी पढ़ें

50 साल बाद सावन में आज से बनेगा ऐसा योग, 3 राशियों के खुल जाएंगे भाग, ‘छूते ही पत्थर भी हो जाएगा सोना’

अन्न दान

हरियाली अमावस्या पर मछली, चींटियों और ब्राह्मणों को भोजन कराने से हर संकट दूर होते हैं। इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है। इस दिन गेहूं और ज्वार की धानी का प्रसाद बांटना चाहिए।

शास्त्रों के अनुसार अमावस्या तिथि के स्वामी पितृदेव हैं, इसलिए इस दिन पितरों की प्रसन्नता के लिए ब्राह्मण को भोजन कराकर दान-दक्षिणा देना चाहिए। इस दिन कल्याण के लिए किसी नदी या तालाब में जाकर मछली को आटे की गोलियां खिलाएं, अपने घर के पास चींटियों को चीनी या सूखा आटा खिलाएं।

ये भी पढ़ेंः

वस्त्र दान

हरियाली अमावस्या पर जरूरतमंदों को छाता, पलंग, वस्त्र, कंबल, चटाई या दरी का दान करना चाहिए। बारिश और ठंड में ये चीजें बहुत उपयोगी होंगी।

काले तिल

हरियाली अमावस्या पर काले तिल का दान करना शुभ माना है। मान्यता के अनुसार काला तिल दान करने से कुंडली से बुरे ग्रहों का प्रभाव खत्म होता है और शुभ संकेत मिलते हैं।

चंद्रमा से जुड़ी चीजों का दान

अमावस्या के दिन लक्ष्मी जी के भाई चंद्र से जुड़ी चीजें जैसे दूध, चावल, शक्कर, नारियल, सफेद वस्त्र का भी दान करना चाहिए। इससे शिव जी की कृपा के साथ लक्ष्मी जी की भी कृपा प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ेंः

शनि से जुड़ी चीजों का दान

यदि आप शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या आदि से परेशान हैं तो हरियाली अमावस्या पर छतरी, चमड़े के जूते-चप्पल, साबुत उड़द आदि दान करें।

ये भी पढ़ें

Grah Gochar August: अगस्त में 4 ग्रह बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Also Read
View All

अगली खबर