holi 2023: होलिका दहन के साथ ही इस पर्व की शुरुआत हो जाती है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं, होलिका दहन से लेकर होली खेलने का महत्व और मुहूर्त। इसके साथ ही आपको इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए। दान की यह प्रक्रिया यदि अपनी राशि के अनुसार की जाए, तो यह दान आपका सौभाग्य जगाने वाला साबित हो सकता है...
Holi 2023: रंगों का त्योहार होली पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। लगभग सभी जाति-धर्म के लोग होली के पर्व में मिलते हैं। एक-दूसरे को रंग लगाते और बधाई देते हैं। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा के मुताबिक खुशियां बांटने वाला यह दिन सभी लोगों को अपने रंग में रंग लेता है। होलिका दहन के साथ ही इस पर्व की शुरुआत हो जाती है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं, होलिका दहन से लेकर होली खेलने का महत्व और मुहूर्त। इसके साथ ही आपको इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए। दान की यह प्रक्रिया यदि अपनी राशि के अनुसार की जाए, तो यह दान आपका सौभाग्य जगाने वाला साबित हो सकता है...
यहां जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
इस बार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 6 मार्च 2023 को दोपहर 2 बजकर 47 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 7 मार्च 2023 शाम 4 बजकर 39 मिनट पर होगा। वहीं शाम को होलिका दहन किया जाएगा। इस बार होलिका दहन का समय केवल 2 घंटे 27 मिनट ही रहेगा।
यह है होलिका दहन की पौराणिक मान्यता
होलिका दहन के पीछे मान्यता है कि इस दिन ऋषि मनीषी सोम यज्ञ का विधान करते थे। गुल्म की लताओं से होम इत्यादि करने के बाद, उसी से तैयार रंग से रंगों का पर्व मनाया जाता था। इसलिए भी होली का पर्व रंगों के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। ऋतु परिवर्तन के साथ ही नव संवत्सर की कामना के पहले जितना भी संसार में गुल्म, लताएं, पत्र सूखकर इकट्ठे हो गए हैं, उन्हें एकत्रित करके एक स्थान पर लाकर जला दिया जाता था। ताकि नव संवत्सर का स्वागत किया जा सके। पूरी सृष्टि शुद्ध की जा सके, पूरी नगर बस्ती स्वच्छ और सुरक्षित रहे। इससे चैत्र मास की प्रतिपदा के दिन नव संवत्सर का प्रारंभ हम बड़ी शुद्धता से कर सकें।
अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान
मेष - मेष राशि के लोगों को धन के साथ ही वस्त्रों का दान करना चाहिए। इसके साथ ही किसी दीन-हीन को गुड़ का दान देना चाहिए।
वृष- वृष राशि के लोगों को अन्न का दान करना चाहिए। साथ ही चमकीले वस्त्र दान देने चाहिए।
मिथुन - मिथुन राशि के लोगोंं को खड़े मूंग का दान करना चाहिए। इसके साथ ही हरे वस्त्र का दान देना चाहिए।
कर्क - कर्क राशि के लोगों को चावल का दान और मूंग को मिश्रित करके दान देना चाहिए।
सिंह - सिंह राशि के लोगों को गेहू का दान देना चाहिए। इसके साथ ही किसी प्रकाश तुल्य वस्तु का दान देना चाहिए। जैसे टॉर्च आदि...।
कन्या - कन्या राशि के लोगों को किसी गरीब को भोजन कराना चाहिए। इसके साथ ही मंदिर में कपास का दान देना चाहिए।
तुला - तुला राशि के लोगों को इस दिन शक्कर का दान और धनिया सहित मिश्री का दान देना चाहिए।
वृश्चिक - वृश्चिक राशि के लोगों को इस दिन लाल वस्त्र और मसूर की दाल में देना चाहिए।
धनु - धनु राशि के लोगों को पीले वस्त्र में चना दाल बांधकर किसी जरूरतमंद को दान देना चाहिए। इसके साथ ही कुछ दक्षिणा का दान भी करें।
मकर - मकर राशि के लोगों को श्रीफल के साथ ही लोहे की वस्तु का दान देना चाहिए।
कुंभ - कुंभ राशि के लोगों को खड़े उड़द को काले कपड़े में बांधकर दान देना चाहिए। इसके साथ ही कंबल का दान भी करना चाहिए।
मीन - मीन राशि के लोगों को वस्त्र का दान करना चाहिए। इसके साथ ही सात प्रकार के अनाज दान में देना चाहिए।