DIWALI YEARLY RASHIFAL: आपकी आर्थिक स्थिति सहित भाग्योदय के संबंध में खास जानकारियां
हिंदुओं में दीपावली पर ग्रहों की स्थिति को देखते हुए भी अगले वर्ष की दीपावली तक का राशिफल भी बनाया जाता है। इस राशिफल के तहत सभी 12 राशियों के लिए अगली दीपावली तक का समय कैसा रहेगा, इस संबंध में जानकारी दी जाती है।
दरअसल जानकारों के अनुसार दीपावली पर ग्रहों की स्थिति आने वाले वर्ष के संबंध में कुछ खास जानकारी प्रदान करती है। इसी कारण दीपावली पर ग्रहों की स्थिति को देखते हुए इस राशिफल का निर्माण किया जाता है। इसके तहत आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति सहित भाग्योदय के संबंध में खास जानकारियां प्रदान की जाती हैं। ऐसे में आज आपको दीपावली 2021 की ग्रह दिशाओं के अनुसार 2022 तक का समय कैसा रहने वाला है के संबंध में जानकारी दे रहे हैं।
ज्योतिष के जानकार एके शुक्ला के अनुसार माना जाता है कि दीपावली पर माता लक्ष्मी के शुभ चरणों का असर हमारे जीवन पर भी पड़ता है, जिसका असर पूरे साल भर रहता है। ऐसे में इस दीपावली 2021 में रही ग्रहों की स्थिति के अनुसार करीब 5 राशिवालों को माता लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद मिला दिख रहा है।
जिसके चलते साल 2022 की दीपावली तक इन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहने की संभावना है। तो आइयो जानते है साल 2022 तक की दीपावली तक के लिए क्या कहता है आपका राशिफल?
1. मेष राशि- इस साल आपको जीवन में कई तरह के बदलावों का सामना करना पड़ेगा। जबकि कॅरियर में एक बड़ी छलांग के साथ आपको सफलता मिल सकती है। इस साल धन की आवक में वृद्धि के बीच इसके खर्चे को लेकर विशेष ध्यान रखना होगा। यहां इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि इस दौरान विरोधी पैरों के नीचे की ज़मीन खींचने का प्रयास करेंगे। गृह निर्माण या संपत्ति लाभ के योग हैं।
उपाय:सूर्य देव की उपासना करें।
2. वृषभ राशि- धन की स्थिति इस वर्ष ठीक बनी रहेगी। निरंतर धन का आगमन आपको कर्ज आदि की समस्याओं से छुटकारा दिलाएगा। इस साल सेहत और संतान पर बड़ा खर्च होने की संभावना हैं। उचित होगा इस समय डूबे, फंसे या रुके हुए पैसे को निकालने का प्रयास करें, सफलता मिल सकती है।
अपने चातुर्य से इस राशि के जातक पूरे बरस फूलेंगे-फलेंगे। वहीं यश प्रतिष्ठा में बढ़ौतरी के बीच कुछ मामले धन की हानि भी कराएंगे। जीवनसाथी की सेहत का विशेष ध्यान रखने के साथ ही मानसिक तनाव और दबाव के बीच आपकी सेहत भी नरम गरम बनी रहेगी।
पराक्रम और साहस से जीत दर्ज करने के साथ ही कारोबारियों को नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति के बीच कोई रूका हुआ काम अचानक चल सकता है। कोई भावुक घटना आंखों को छलका सकती है।
उपाय:देवी दुर्गा की पूजा करें।
3.मिथुन राशि- इस साल आपकी आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य और कर्ज से जुड़े मामलों में काफी धन खर्च होगा, लेकिन आप स्थितियों को ठीक रखने के लिए आर्थिक मैनेजमेंट को अपनाएंगे। इस समय पारिवारिक संपत्ति के विवादों से दूर रहें।
इस समय प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव व देह के निचले हिस्से में अपार कष्ट हो सकता है। काफी संघर्ष के बाद कामयाबी आती दिखेगी। गलत मार्ग से धनार्जन कष्ट देगा। प्रतिद्वंदी और विरोधी काफी तकलीफ दे सकते हैं। करियर में परिवर्तन संभव। नया वर्ष आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करने के साथ ही नए सुंदर घर का सुख देगा।
उपाय:शनि मंत्र का जाप करें।
4. कर्क राशि- यह साल सभी प्रकार की समस्याओं को हल करने वाला साबित होगा। इस समय धन और संपत्ति के मामले बहुत खास रहेंगे। वर्ष की शुरुआत में स्थान परिवर्तन और संपत्ति लाभ के योग हैं। वहीं आप इस साल नया वाहन भी ले सकते हैं।
इस दौरान आपको कुछ अदभुत परिणाम देखने को मिलेंगे, जिसके चलते आपकी भौतिक सुख साधनों में इजाफे के साथ खर्च में बढ़ौतरी। इस समय अंतर्मन बेचैन होने के बावजूद आपके कॅरियर की उडान जारी रहेगी। साल के मध्य में अचानक जेब में कहीं से अत्यधिक पैसा आ सकता है।
सफलता की नई सीढ़ियां मिलने के बीच पुराने शत्रुओं को हार का सामना करना पड़ेगा, जबकि नए विरोधी जन्म लेंगे। अधिक दौड़भाग व परिश्रम से तन और मन दोनों को थकाएगी।
उपाय:नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा, उपासना और प्रार्थना करें।
5.सिंह राशि- यह साल कॅरियर और धन के मामले में उतार चढ़ाव वाला रहेगा। धन की समस्या किसी की सहायता से हल होगी। वहीं इस दौरान संपत्ति क्रय और निर्माण की संभावना के बीच इस साल आपको स्वास्थ्य पर काफी ध्यान देना होगा। इसके अतिरिक्त नियमित रूप से दान करना, आपको लाभ देगा।
साल के शुरु में जहां खुशियों में इजाफा होगा। वहीं कारोबार में बढ़ौतरी और आर्थिक लाभ देखने को मिलेगा। अप्रैल 2022 के आखिर से करियर में रसूख़ बढ़ेगा। जबकि जुलाई 2022 के मध्य में नयी योजनाओं से लाभ होगा। इस समय आपकी प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होगा।
इस समय आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा। अप्रैल 2022 का मध्य जीवन में कई उलझनों को गायब सा कर देगा। जिससे मानसिक शांति मिलेगी। लेकिन इस साल ग़लत फ़ैसले हानि का कारण बन सकते है।
उपाय:आदित्यह्दय स्त्रोत का पाठ करें।
6. कन्या राशि- यह साल आपके लिए मध्यम रहेगा, लेकिन इस दौरान आप कोई न कोई संपत्ति अवश्य खरीद सकते हैं। उचित होगा कि जरुरत से ज्यादा कर्ज लेने से बचें। इस समय शेयर बाजार, लॉटरी और सट्टे आदि से दूर रहें, अन्यथा बुरी स्थिति में फंस सकते हैं।
साल की शुरुआत में लिया गया कोई सही निर्णय आपकी क़िस्मत को बदल सकता है। यह साल आपके लिए मिलाजुला रहेगा और शांति और आनन्द प्रदान करेगा। इस साल आप स्वयं को अपने लक्ष्य के पास पाएंगे। लेकिन सेहत प्रभावित होने की संभावना के बीच कोई अच्छी ख़बर भी मिल सकती है। अप्रैल 2022 का आखिरी समय आपको बेचैन करेगा। जबकि जुलाई आपको श्वांस संबंधी कष्ट दे सकता है।
इस वर्ष रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। जबकि अल्पकालिक निवेश, फ़्यूचर ट्रेडिंग और सट्टा आपके लिए बड़ी मुसीबत बन कर सामने आ सकते हैं। आपकी ईर्ष्या इस साल आपके चेहरे से ही दिख जाएगी।
उपाय:पूरे वर्ष शिव जी की उपासना से लाभ होगा।
7. तुला राशि- इस साल आर्थिक पक्ष लगातार मजबूत होता दिख रहा है। रोजगार के बेहतरीन अवसर मिलने के साथ ही रुका हुआ या डूबा हुआ धन मिलने की संभावना भी है। धन के अनावश्यक खर्चे पर रोक लगाएं।
इस समय आपके कुछ नए लोगों से दिल मिलेंगे और संघर्ष श्रम से प्रेम में इजाफा भी होगा। किसी भी मामले में इस दौरान मध्यस्थता करना आपके लिए घातक रह सकता है।
यह समय आपके विरोधियों की संख्या बढ़ा सकता है। अप्रैल 2022 के अंत तक कुछ राहत की खबर आएंगी। वहीं स्वास्थ्य पर इस दौरान नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। यह समय आपकी परीक्षा लेगा और धैर्य का सहारा लेने वालों को आनन्द देगा।
अप्रैल 2022 के मध्य से आपकी प्रतिष्ठा में इजाफे के साथ ही भौतिक सुख में वृद्धि होगी। वहीं कोई सही निर्णय आपकी क़िस्मत को पलट देगा। विरोधी आपको लेकर अचंभे में रह सकते हैं। किसी की बेवक़ूफ़ी से आपको परेशानी का समाना करना पड़ सकता है।
उपाय:लगातार पूजा उपासना करने के साथ ही सात्विकता बनाये रखें।
8.वृश्चिक राशि- इस साल नए कार्य में लाभ की विशेष संभावना है। लेकिन, व्यवसाय में निवेश के दौरान आपको सावधानी रखनी होगी। कर्ज और धन की समस्याओं से छुटकारा मिलने की संभावनाओं के बीच इस समय फंसे हुए और डूबे हुए धन को निकालने का प्रयास लाभ का कारण बन सकता है।
इस दौरान कई रूपहली किरणें आपको कामयाबी की ओर ले जाएंगी। कॅरियर में चमक बढ़ेगी। कारोबार के विस्तार के साथ ही स्वयं में किसी आंतरिक शक्ति का आभास होगा। वहीं कुछ विचित्र परिस्थितियां आनन्द को मानसिक तनाव में परिवर्तित करने का प्रयास करेंगी।
बॉस या बड़े अधिकारियों से मनमुटाव की संभावना है। लेकिन, इस समय लाभ की राह रोशन होने के साथ ही बिगड़े काम बनने लगेंगे। कारोबार के विस्तार की संभावना के बीच विपरीत परिस्थितियों में भी विजेता सा अनुभव होगा।
उपाय: हनुमान पूजा के अलावा हर शनिवार शनि मंत्र का निरंतर जाप करें।
9.धनु राशि- इस वर्ष लाभ की स्थितियां स्थान परिवर्तन के साथ ही बनने लगेंगी। धन की स्थिति में सुधार के साथ ही इस दौरान संपत्ति का भी लाभ होगा। सेहत और पारिवारिक मामलों में इस वर्ष धन का खर्च होता दिख रहा है। उचित होगा कि जब तक बहुत आवश्यक न हो, कर्ज न लें।
वर्षारंभ में आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। लेकिन इसके बावजूद इस दौरान शनि बजट गड़बड़ाएगा और न्यायिक चक्कर में उलझाएगा। इस समय पैरों में पीड़ा की संभावना है। वहीं अप्रैल 2022 के अंत में आपके चेहरे में मुसकान छाएगी। जबकि जुलाई 2022 का मध्य आपको किसी चक्कर में फंसा सकता है।
इसके बाद आपको कामयाबी मिलने के संकेत है। वहीं आपकी वैचारिक क्षमता भी आपको उंचाईयो पर ले जाने में मदद करेगी। लेकिन ध्यान रखें की किस्मत बिना मेहनत के इस साल नहीं चमकेगी। सहयोगियों से सामंजस्य उम्दा रहेगा।
उपाय:शिव चालीसा का हर रोज पूर्ण श्रद्धा व भक्ति से पाठ करें।
10.मकर राशि- इस साल आपके लिए धन की स्थिति मध्यम रहेगी, साथ ही संपत्ति से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता दिख रहा है। आचानक पैतृक धन मिलने के योग के बीच इस साल धन के सही निवेश से आपको लाभ होगा।
साल की शुरुआत अच्छी रहेगी, लेकिन साल के मध्य में सेहत का खास ख्याल रखना होगा। जबकि साल के अंत में शानदार लाभ होने की उम्मीद है। वहीं जुलाई 2022 में आपके किसी निर्णय पर सवाल उठ सकते हैं।
इस दौरान आन नई चुनौतियों से मुक़ाबला करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातक कभी परेशानी तो कभी सुख का अनुभव करेंगे। वहीं आपमें से कुछ को अनावश्यक मानसिक संताप मिलेगा। जबकि निरर्थक भागदौड़ थकान देगी। इस समय आपके विरोधी भी आपका सम्मान करेंगे, लेकिन आपके अपने ही इसके उल्ट आपका विरोध करते दिखेंगे।
उपाय:शनिवार को निर्धनों को दान करें।
11. कुम्भ राशि- इस साल आर्थिक पक्ष और कारोबार में स्थिरता बने रहने के चलते यह साल आपके लिए काफी हद तक संतोषजनक रहेगा। इस समय कर्ज की स्थिति के साथ ही धन फंसने की समस्या भी दूर होने की उम्मीद है। इस साल पारिवारिक मामलों में खर्चे बढेंगे।
साल की शुरुआत में ही कामयाबी मिलने के संकेत हैं। इस समय आर्थिक, सामाजिक और मानसिक बेचैनी के कई रंग दिखेंगे। जिसके कारण सम्मान के साथ ही आर्थिक पक्ष में भी आंच आएगी। लेकिन आपकी नेकी आपको इन सभी समस्याओं से बचा लेगी। अप्रैल 2022 का अंतिम समय कुछ राहत लेकर आएगा। वहीं जुलाई 2022 का मध्य स्वास्थ्य और अंतर्मन दोनों पर बुरा असर देगा।
परोपकार में रुझान के बीच ये समय आंतरिक कौशल में धार और कामयाबी को विस्तार देगा। अप्रैल 2022 का मध्य लाभ की बुनियाद डालेगा। योजनाबद्ध तरीक़े से किए गए आर्थिक निवेश लाभ देंगे। साल का उत्तरार्ध सुख प्रदान करेगा।
उपाय:हर रोज भगवान शिव की उपासना करें।
12. मीन राशि- इस साल धन और कॅरियर की स्थिति में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा, लेकिन आप आपनी बुद्धिमानी से इन समस्याओं का हल निकाल लेंगे। इस दौरान मुख्यरूप से शिक्षा और संपत्ति के मामलों में आपका धन खर्च होगा। वर्ष के अंत तक परिवार के सहयोग से स्थितियां ठीक हो जाएंगी।
साल की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी रहेगी। यह समय आपको आर्थिक लाभ देगा। साथ ही ये समय कॅरियर में कमाल का रहेगा। जिसके चलते आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ौतरी के साथ ही आपको हर ओर सफलता मिलेगी। आने वाला समय नयी उम्मीदें लेकर आ रहा है।
घर के बाहर भी आपकी पूछ परख बढ़ेगी। आपकी क़ाबिलियत के चलते कॅरियर में प्रतिष्ठा नए सोपान चढ़ेगी। बौद्धिक क्षमता की धार बढ़ेने के साथ ही किसी उत्कृष्ट कर्म का श्रेय मिलेगा। आपका कहीं सम्मान होने की भी संभावना है। उचित होगा कि अतिउत्साही होने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें। आपका चातुर्य कॅरियर में कमाल करेगा। जिह्वा में सरस्वती विराजमान रहेंगी।
उपाय:पूरे साल शनि मंत्र के जाप के साथ ही नियमित दान भी करें।