धर्म और अध्यात्म

कब है फाल्गुन मास की सोमवती अमावस्या, यहां जानें क्यों माना जाता है स्नान-दान का महत्व

इस साल फाल्गुन माह की अमावस्या सोमवार को पड़ रही है। इसलिए यह सोमवती अमावस्या कहलाएगी। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बताने जा रहा है फाल्गुनी सोमवती अमावस्या का महत्व...
less than 1 minute read
Jan 28, 2023
falguni_somvati_amavasya_date_2023.jpg

हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन खास महत्व रखता है। वहीं अगर अमावस्या शनिवार या सोमवार को पड़े यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। अभी माघ माह चल रहा है, वहीं 6 फरवरी 2023 से फाल्गुन महीना शुरू हो जाएगा। इस साल फाल्गुन माह की अमावस्या सोमवार को पड़ रही है। इसलिए यह सोमवती अमावस्या कहलाएगी। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बताने जा रहा है फाल्गुनी सोमवती अमावस्या का महत्व...

यह है मान्यता
मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर शिव जी का रुद्राभिषेक करने पर जीवन के सभी कष्ट, परेशानियां दूर होते हैं। जीवन में चल रही ग्रहों की पीड़ा से मुक्ति मिलती है। इस दिन तीर्थ स्नान, पूर्वजों की शांति के लिए तर्पण और दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं परिवार को सौभाग्य मिलता है।

यहां पढ़ें कब है फाल्गुन मास की सोमवती अमावस्या
फाल्गुन माह में आने वाले सोमवती अमावस्या 20 फरवरी 2023, सोमवार को है। इस दिन पूजा-पाठ, व्रत, स्नान और दान करने से कई यज्ञों का फल मिलता है।

Updated on:
28 Jan 2023 05:04 pm
Published on:
28 Jan 2023 05:02 pm