ज्योतिषियों के आकलन के अनुसार कर्नाटक की जीत (Karnatak Assembaly Election Astrology) में प्रियंका और राहुल गांधी की कुंडली (rahul gandhi kundali) एक्स फैक्टर रही, आइये जानते हैं कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम (karnatak elections result) को लेकर ज्योतिषियों ने क्या किया है आकलन और आगे क्या होने वाला है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम (karnatak election result astrological prediction) कुछ घंटे में आ जाएंगे, बहरहाल परिणाम के रूझान कांग्रेस के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। ज्योतिषियों ने परिणाम से पहले ही इसका गुणा भाग लगाना शुरू कर दिया था। कुछ ज्योतिषियों ने इसमें प्रियंका राहुल की कुंडली को एक्स फैक्टर माना था और कर्नाटक में मजबूत अधिकार के संकेत दिए थे। कुछ दिन पहले कर्नाटक से भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा गुजरी थी, अब इसके नतीजे कुछ उससे मिलते जुलते नजर आ रहे हैं।
कर्नाटक चुनाव परिणाम का ज्योतिषीय आकलन
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। इस पार्टी के प्रमुख नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हैं। ज्योतिषियों के अनुसार उनकी कुंडली मजबूत अधिकार और पॉवर का इशारा कर रहे हैं। इसके अलावा इस साल हुए शनि और शुक्र गोचर के फल भी कांग्रेस के पक्ष में जाते दिखाई दे रहे हैं।
ज्योतिषियों ने पहले ही आकलन कर दिया था कि 2023 कर्नाटक चुनाव कांग्रेस के पक्ष में जा सकता है। इस समय कांग्रेस की कुंडली के हिसाब से ग्रह नक्षत्र इस तरह बने थे कि कांग्रेस का कैडर मजबूत हुआ था। कांग्रेस के अध्यक्ष और दलित नेता के कर्नाटक से होने के कारण इसकी स्थिति और मजबूत हुई थी।
खत्म नहीं होंगी मुश्किलें
भले ही ग्रह कर्नाटक राज्य की सत्ता कांग्रेस की झोली में डाल रहे हैं, लेकिन कांग्रेस की मुश्किलें तुरंत खत्म नहीं होने वाली हैं। पिछले दिनों बने राहु, सूर्य और गुरु की मेष राशि में युति और मंगल की स्थिति के प्रभाव से कर्नाटक में कुछ महीनों तक सरकार के अस्थिर रहने की आशंका है। पार्टी को लोगों से किया वादा करने में दिक्कत आ सकती है।