28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karnataka election result 2023 by Astrologers: सीएम डीके शिवकुमार या सिद्धारमैया, जानिए क्या कहते हैं ज्योतिषीय आकलन

Karnataka election result astology prediction Shiv kumar or siddaramaiah: इस आकलन में ज्योतिषी दो प्रमुख दावेदारों सिद्धारमैया और डीके शिव कुमार के बीच सीएम पद के लिए शिव कुमार की स्थिति मजबूत बता रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 13 May 2023, 2:50 PM IST

dk_shiv_kumar_or_siddaramaiah_who_will_be_cm_of_karnataka.jpg

Karnataka election result astology prediction Shiv kumar or siddaramaiah: कुछ ही घंटों में कर्नाटक विधान सभा चुनाव का परिणाम सामने होगा। फिलहाल रुझान में कांग्रेस की बढ़त साफ हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस में सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर माथापच्ची शुरू हो गई है। वहीं ज्योतिषियों ने भी इसका आकलन किया है। इस आकलन में ज्योतिषी दो प्रमुख दावेदारों सिद्धारमैया और डीके शिव कुमार के बीच सीएम पद के लिए शिव कुमार की स्थिति मजबूत बता रहे हैं। उनका कहना है कि इस बार कांग्रेस की सरकार होगी और डीके शिव कुमार के मुख्यमंत्री बनने के चांस सबसे ज्यादा हैं। दरअसल 28 दिसंबर 1885 को स्थापित, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यानी कांग्रेस पार्टी देश के प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक है। जब हम कांग्रेस पार्टी स्थापना कुंडली, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की कुंडली की बारीकी से जांच करते हैं, तो कुछ दिलचस्प देखने को मिलता है। उनका चार्ट आने वाले समय में मजबूत अधिकार और पावर की संभावना दिखाता है। पत्रिका.कॉम के इस लेख में भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी तथा लखनऊ के ज्योतिषाचार्य पं. उमा शंकर मिश्र से जाने कर्नाटक के नए सीएम का नाम...

ज्योतिषीय आकलन के मुताबिक कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया 3 अगस्त 1947 को पैदा हुए थे और उनकी राशि कुम्भ है। सिद्धरमैया की कुंडली में मंगल की राशि में केतु बैठा हुआ है। यह योग उन्हें एक कुशल राजनीतिज्ञ तो बनाता है लेकिन,इसी योग के कारण उनकी पिछली बार भी कुर्सी छिन गई थी। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि सिद्ध रमैया पर केतु की महादशा 2027 तक रहने वाली है। इसलिए उन्हें सीएम की कुर्सी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

वहीं डीके शिव कुमार का जन्म 15 मई 1961 को हुआ था। उनकी राशि वृष और नक्षत्र कृतिका है। वह अब तक किंगमेकर की भूमिका निभाते रहे हैं। इसके कारण इन्हें जेल भी जाना पड़ा था। वर्तमान में उनकी कुंडली में शनि कुंभ राशि में आ चुके हैं। इसलिए यह समय उनके लिए अच्छा है। उन्हें भी शनि की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा चल रही है। आपको बता दें कि शनि और शुक्र दोनों आपस में सबसे अच्छे मित्र माने जाते हैं। वहीं ज्योतिष में यह भी माना जाता है कि कुंडली में बनने वाले किसी भी योग में शुक्र और शनि का साथ में बनने वाला यह योग सबसे शानदार माना जाता है। ऐसे में शनि की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा डीके शिव कुमार की सीएम पद की दावेदारी को मजबूत करती दिख रही है। यानी ज्योतिष के आकलन के बाद आप कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिव शर्मा का नाम याद रख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: आपके बच्चे की कुंडली में कमजोर तो नहीं है यह ग्रह, लालची न हो जाए आपका लाडला