धर्म और अध्यात्म

जानें सितंबर 2022 में कब कौन सा ग्रह बदलेगा राशि तो कौन सा ग्रह होगा वक्री

यहां आप जानेंगे इस महीने में ग्रहों में होने वाले बदलाव के बारे में संपूर्ण जानकारी।

less than 1 minute read
Astrology, september horoscope 2022, september rashifal 2022, september planet changes,
जानें सितंबर 2022 में कब कौन सा ग्रह बदलेगा राशि तो कौन सा ग्रह होगा वक्री

सितंबर का महीना कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। इस महीने 2 ग्रह अपनी राशि बदलेंगे तो 2 ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होगा। जिनमें एक ग्रह अस्त होगा तो दूसरा ग्रह वक्री होगा। इसी के साथ इस महीने की 26 तारीख से शारदीय नवरात्र भी शुरू हो जायेंगे। हिंदू धर्म के लोगों के लिए नवरात्रि पर्व बेहद खास माना जाता है। यहां आप जानेंगे इस महीने में ग्रहों में होने वाले बदलाव के बारे में संपूर्ण जानकारी।

बुध कन्या राशि में वक्री (10 सितंबर 2022): बुध अपने स्वराशि और उच्च राशि कन्या में 10 सितंबर 2022 दिन शनिवार को सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर वक्री होंगे और फिर 2 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को मार्गी होंगे।

शुक्र सिंह राशि में अस्त (15 सितंबर 2022): शुक्र सिंह राशि में 15 सितंबर 2022 को सुबह 02 बजकर 29 मिनट पर अस्त होंगे और 2 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 13 मिनट तक इसी अवस्था में रहेंगे।

सूर्य का कन्या राशि में गोचर (17 सितंबर 2022): सूर्य ग्रह 17 सितम्बर 2022 दिन शनिवार को अपनी स्वराशि सिंह से बुध देव की स्वराशि कन्या में प्रवेश करेगा। जहां ये ग्रह 17 अक्टूबर तक विराजमान रहेगा।

शुक्र का कन्या राशि में गोचर (24 सितंबर 2022): शुक्र ग्रह 24 सितंबर 2022 दिन शनिवार को रात 8 बजकर 51 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर बुध की राशि कन्या में गोचर करेगा। जहां ये 18 अक्टूबर तक विराजमान रहेगा।
यह भी पढ़ें: Numerology: मूलांक 1 वाले इन उपायों को अपनाकर पा सकते हैं अपार सफलता, ये 5 प्रोफेशन इन्हें करते हैं सूट