6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Numerology: मूलांक 1 वाले इन उपायों को अपनाकर पा सकते हैं अपार सफलता, ये 5 प्रोफेशन इन्हें करते हैं सूट

इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। मूलांक 1 वाले जातक स्वभाव से सरल और कोमल होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 27 Aug 2022, 11:09 AM IST

numerology, astrology, date of birth astrology, birth date astrology, mulnak 1, number 1,

Numerology: मूलांक 1 वाले इन उपायों को अपनाकर पा सकते हैं अपार सफलता, ये 5 प्रोफेशन इन्हें करते हैं सूट

अंक ज्योतिष में अंकों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। ज्योतिष शास्त्र में भी अंकों का विशेष महत्व बताया गया है। आज यहां हम बात करेंगे मूलांक 1 के बारे में। जिन लोगों की जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28 होती है उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। मूलांक 1 वाले जातक स्वभाव से सरल और कोमल होते हैं। इनकी सोचने समझने की क्षमता शानदार होती है। इनकी बोली काफी आकर्षक होती है। जानिए मूलांक 1 वालों के बारे में और भी दिलचस्प बातें।

स्वभाव: इस मूलांक के जातक किसी को भी अपना बना लेते हैं। ऐसे लोग काफी सामाजिक होते हैं। जीवन में आने वाली परेशानियों का ये डटकर सामना करते हैं। कभी भी घबराते नहीं हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये बुद्धिमान, निडर और साहसी होते हैं।

करियर: ये दृढ़ संकल्प वाले होते हैं। ये कोई भी काम बेहद ही साहस और लगन के साथ करते हैं। ये जिस क्षेत्र को अपना करियर चुनते हैं उसमें सफलता पाने की हर संभव कोशिश करते हैं। मूलांक 1 के जातक अक्सर सेना, आईएएस-पीसीएस अधिकारी, राजनीति, पुलिस, डॉक्टर, सर्जन या फिर डेंटिस्ट आदि बनकर ज्यादा नाम कमाते हैं। ये सभी प्रोफेशन इन्हें काफी सूट
करता है।

शिक्षा: इस मूलांक के जातक पढ़ने में काफी तेज होते हैं। इनकी याद रखने की क्षमता काफी अच्छी होती है। ये उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। ऐसे लोगों की शोध कार्यों में रुचि बेहद ही लाजवाब होती है।

मूलांक 1 वालों के लिए उपाय:
-सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को जल जरूर अर्पित करें।
-तांबे के छल्ले को शुक्ल पक्ष के रविवार के दिन सुबह स्नान के बाद गंगाजल से पवित्र करके अपनी अनामिका उंगली में धारण करें।
-पीले रंग का अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।
-घर की पूर्व दिशा को साफ रखें।
-भोजन में गुड़ का अवश्य सेवन करें।
-घर की पूर्व दिशा में सूर्य यंत्र स्थापित करें और उसकी रोजाना पूजा करें।
यह भी पढ़ें: अगर आपको मिल रहे हैं ऐसे शुभ संकेत, तो समझिए घर आने वाला है पैसा ही पैसा