
Krishna Janmashtami 2025: सावन खत्म होते ही अब कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी शुरू हो गई है। जन्माष्टमी हर साल बड़े उत्साह, भक्ति और श्रद्धा के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की याद में मनाया जाता है, जो हिंदू धर्म में प्रेम, करुणा और धर्म के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में कई लोग इसकी तारीख को लेकर काफी कंफ्यूज है। तो आइए जानते हैं कृष्ण जन्माष्टमी की सही तारीख।
हिंदू पंचांग के अनुसार, जन्माष्टमी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आती है। इस साल जन्माष्टमी शनिवार, 16 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन ही दही हांडी का आयोजन भी होगा। निशीथ पूजा का मुहूर्त 16 अगस्त को रात 12:04 से 12:47 बजे तक रहेगा।
भगवान कृष्ण, भगवान विष्णु के आठवें अवतार माने जाते हैं। उनका जन्म मथुरा में हुआ था, और उन्होंने अपने जीवन से दुनिया को धर्म, प्रेम और सत्य का महत्व सिखाया। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं और रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाते हैं।