धर्म और अध्यात्म

चाणक्य नीति: जीवन में हासिल करनी है सफलता तो मुर्गे से सीखें ये 4 गुण

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में जीवन में तरक्की हासिल करनी और मुश्किलों से लड़ने के लिए कई रणनीतियों का जिक्र किया है।

2 min read
चाणक्य नीति: जीवन में हासिल करनी है सफलता तो मुर्गे से सीखें ये 4 गुण

महान बुद्धिजीवी और रणनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को अपनी नीति शास्त्र में वर्णित किया है। चाणक्य नीति शास्त्र में ऐसी बहुत सी बातें बताई गई हैं जिन्हें व्यक्ति यदि अपने जीवन में अमल करे तो वह निरंतर तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ सकता है। वहीं चाणक्य नीति में जीवन के हर मोड़ पर आने वाली समस्याओं को समझदारी से हल करने की भी तरकीबें बताई गई हैं। आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति के एक अध्याय में मुर्गे के गुणों के बारे में बताते हुए जिक्र किया है कि व्यक्ति को यदि जीवन में सफलता हासिल करनी है तो उसे मुर्गे की इन 4 गुणों को अपनाना चाहिए...

1. सूर्योदय से पहले उठना
चाणक्य नीति के अनुसार जिस प्रकार मुर्गा सूर्योदय से पहले उठ जाता है, उसी प्रकार जो व्यक्ति सुबह जल्दी उठता है उसके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। सुबह जल्दी उठने वाले लोग पूरे दिन बहुत ही ऊर्जावान बने रहते हैं और अपने कार्यों को बेहतर ढंग से कर पाते हैं।

2. परिवार, दोस्तों को उनका हिस्सा देना
जिस प्रकार मुर्गा अपने परिवार और समूह के साथ मिल बांटकर खाता है उसी प्रकार मनुष्य को भी जीवन में सुखी रहने के लिए अपने परिवार तथा मित्रों को उनके हिस्से की चीजें देनी चाहिएं। क्योंकि दूसरों के भाग का खाने वाला व्यक्ति जीवन में कभी खुश नहीं रहता और उसे तरक्की भी नहीं मिलती।

3. युद्ध के लिए तत्पर रहना
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मुर्गा हर परिस्थिति में बहुत ही सचेत रहता है और दुश्मन की भनक होते ही युद्ध के लिए तैयार रहता है। उसी प्रकार व्यक्ति को भी अपने आसपास शत्रुओं की पहचान करके रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहिए तभी जीवन में सफलता मिलती है।

4. अपनी मेहनत का खाना
जो व्यक्ति दूसरों पर निर्भर रहता है वह जीवन में कभी संतुष्टि और खुशी हासिल नहीं कर पाता। इसलिए चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को मुर्गी की तरह अपनी मेहनत से कमाना और खाना चाहिए। समाज में भी सम्मान के हकदार होते हैं।

यह भी पढ़ें: अपने पार्टनर के प्रति प्यार जताने में बड़े कच्चे होते हैं इस राशि के लोग

Updated on:
02 May 2022 06:03 pm
Published on:
02 May 2022 06:02 pm
Also Read
View All