ज्योतिष शास्त्र में राशि और ग्रह नक्षत्रों की गणना के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, गुणों, पसंद-नापसंद आदि के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। हर व्यक्ति का स्वभाव अलग-अलग होता है। कुछ लोग अपने दिल की बात बड़ी आसानी से कह देते हैं तो कुछ लोगों को समझ पाना इतना आसान नहीं होता। वहीं जब बारी अपने पार्टनर के प्रति प्यार जताने की आती है तो कुछ लोग अपने पार्टनर को खुश करने के लिए तरह-तरह की तरीके अपनाते हैं, जबकि कुछ लोग तो इतना शर्माते हैं कि छोटी से छोटी बात कहने में भी उन्हें बड़ी हिचकिचाहट होती है। तो आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी वे कौन सी राशियां हैं जिनके जातक अपने पार्टनर के प्रति प्यार जताने में बड़े बच्चे होते हैं...