Numerology Number 8: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अंकों का हमारे जीवन से एक गहरा नाता होता है। अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्म तारीख के अंकों के योग से बने मूलांक के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, गुणों, पसन्द-नापसंद और उसके भविष्य से जुड़ी बातों के बारे में जाना जा सकता है। तो आज हम आपको मूलांक 8 के लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं। अंक ज्योतिष के मुताबिक जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 8 होता है। तो आइए जानते हैं मूलांक 8 वालों के स्वभाव से जुड़ी कुछ रोचक बातें...