Akshaya Tritiya 2022 Shopping: हिंदू धर्म के पवित्र त्योहार अक्षय तृतीया को 'आखा तीज' या 'अक्षय तीज' के नाम से भी जाना जाता है। इस साल 2022 में अक्षय तृतीया 3 मई को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ-साथ जप-तप, दान-पुण्य और खरीदारी का बहुत महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन सोने-चांदी के जेवर की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। वहीं इसके अलावा राशि अनुसार भी अन्य धातुओं की चीजें खरीदना शुभ माना गया है। तो आइए जानते हैं अपनी राशि अनुसार किन चीजों को खरीदना होगा शुभ...