Vinayak Chaturthi 2022 Shubh Muhurat, Puja Vidhi, Significance: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर महीने दो चतुर्थी तिथि आती हैं। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है, जबकि दूसरी शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से जानते हैं। अभी वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी आने वाली है। यानी 4 मई को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। यह चतुर्थी तिथि बुधवार की सुबह 7 बजकर 32 मिनट से प्रारंभ होकर अगले दिन 5 मई को गुरुवार की सुबह 10 बजे तक रहेगी। यह दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन गणपति की पूजा तथा व्रत रखने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और विनायक चतुर्थी का क्या है महत्व...