मकर संक्रांति 14 और 15 जनवरी की दरम्यानी रात तीन बजे के बाद अर्की होगी, इसलिए इसका विशेष पुण्यकाल 15 जनवरी को सूर्योदय से रहेगा। इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है कि 14 जनवरी को आधी रात से मकर संक्रांति, स्नानदान और पुण्यकाल 15 को रहेगा वहीं इस दौरान किस राशि के लिए यह संक्रांति पर्व कितना फलदायी होगा।
भोपाल। सूर्य देव की आराधना और स्नानदान का पर्व मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। दरअसल मकर संक्रांति 14 और 15 जनवरी की दरम्यानी रात तीन बजे के बाद अर्की होगी, इसलिए इसका विशेष पुण्यकाल 15 जनवरी को सूर्योदय से रहेगा। इस स्थिति में 15 जनवरी को ही मकर संक्रांति का पर्व का समय माना जाएगा। शहर के गुफा मंदिर, बांके बिहारी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को ही मनाया जाएगा।
इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है कि 14 जनवरी को आधी रात से मकर संक्रांति, स्नानदान और पुण्यकाल 15 को रहेगा वहीं इस दौरान किस राशि के लिए यह संक्रांति पर्व कितना फलदायी होगा।
मकर संक्रांति का स्वरूप
वाहन-वराह
उपवाहन-वृष
मुख-पश्चिम की ओर
आगमन- दक्षिण की ओर से
गमन- उत्तर की ओर
वार नाम- राक्षसी
नक्षत्र नाम - मंदाकिनी
दान-पुण्य का है विशेष महत्व
सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ ही मकर संक्रांति का आगमन माना जाता है। मकर संक्रांति पर सूर्य की उपासना के साथ तीर्थ स्थलों पर दान पुण्य करने का विशेष महत्व है। इस दिन तिल का उबटन लगाकर स्नान और तिल से बने व्यंजनों का भी विशेष महत्व बताया गया है।
बांके बिहारी मार्कंडेय मंदिर के पं. रामनारायण आचार्य ने बताया कि संक्रांति प्रवेश 14 जनवरी की मध्यरात्रि में होगा। इसलिए इसका पर्वकाल 15 को मनेगा। इस दिन तीर्थ स्थलों पर पवित्र स्नान, दान पुण्य करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है और आयुष्य और आरोग्य में बढ़ोतरी होती है। इस दिन तिल का दान करना चाहिए।
शनिवार के दिन संक्रांति से बढ़ेगी महंगाई, होगी बारिश
वहीं मकर संक्रांति के स्वरूप के हिसाब से मकर संक्रांति शुभकारी होगी। पं. विष्णु राजौरिया ने बताया कि माघ मास की संक्रांति होने के कारण यह आम जन के लिए आनंददायक होगी। रोगाणु, विषाणु का खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। शनिवार के दिन संक्रांति होने से अनाजों के भावों में तेजी आएगी। इस दिन चित्रा नक्षत्र होने से खंडवृष्टि के रूप में पर्याप्त वर्षा के योग बनेंगे।
किस राशि के लिए कैसी रहेगी संक्रांति
- मेष राशि के लोगों के लिए लाभकारी
- वृषभ राशि को तनाव देने वाली
- मिथुन राशि के लोगों के लिए सुखकारी
- कर्क राशि के लोगों के लिए पदोन्नति के योग
- सिंह राशि के लोगों के लिए भूमि का लाभ दिलाने वाली।
- कन्या राशि केे लोगों के लिए रोग व कष्टकारी रहेगी