29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

14 जनवरी 2023 को चमकने वाली है इन राशियों की किस्मत, इस राशि को मिलने वाला है Surya Gochar का बड़ा लाभ

आचार्य प्रदीप पांडे के मुताबिक सूर्य का मकर राशि में यह प्रवेश कई राशियों के लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। लेकिन विशेष रूप से वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लोगों को इसका बड़ा फायदा मिलने वाला है। इस लेख में जानें इन चार राशियों को आखिरकार क्या मिलने जा रहा है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 31 Dec 2022, 1:41 PM IST

surya_ka_gochar.jpg

भोपाल। नए साल में कई ग्रह अपनी चाल और राशि दोनों बदल रहे हैं। वहीं ग्रहों के राजा सूर्य देव भी 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के इस राशि परिवर्तन से कई राशि के लोगों को बड़ा लाभ मिलने वाला है। माना जा रहा है सूर्य का ये राशि परिवर्तन कई लोगों की बंद किस्मत को खोल देगा। प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य आचार्य प्रदीप पांडे के मुताबिक इस नए साल 2023 में 14 जनवरी शनिवार की रात 8 बजकर 57 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे। यानी इस साल मकर संक्रांति पर्व उदयातिथि में 15 जनवरी को मनाया जाएगा। सूर्य का मकर राशि में होने वाला यह गोचर चार राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ और लाभ देने वाला साबित होगा।

मकर राशि
चूंकि सूर्य का मकर राशि में ही प्रवेश होने जा रहा है, और मकर शनि देव का घर है, जो कि सूर्य देव के ही पुत्र हैं। पिता और पुत्र दोनों की यह युति मकर राशि के जातकों के लिए लाभदायक होगी। सूर्य के सकारात्मक प्रभाव के कारण आपको नई नौकरी मिल सकती है। यह गोचर आपके आर्थिक पक्ष को पहले से और बेहतर कर देगा। इस दौरान आपको शारीरिक और मानसिक कष्टों से भी राहत मिलेगी।

वृषभ राशि
सूर्य का यह राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के लिए बंद किस्मत को खोल देने वाला साबित होगा। इस समय में आपको बिजनेस से फायदा होगा और जो नौकरीपेशा लोग हैं, उनके लिए लाभ की स्थितियां बनेंगी। वर्कप्लेस पर आपके फैसलों और कार्य करने के तरीके की प्रशंसा की जाएगी। यह समय आपकी कई इच्छाओं को पूरी करने वाला होगा। वहीं आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा।

मिथुन राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन का मिथुन राशि वालों पर भी बेहतर प्रभाव दिखेगा। सबसे ज्यादा असर इनकी आर्थिक स्थिति पर रहेगा। इनकी आय में सुधार होगा और स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। यदि कोई रोग है तो उससे भी मुक्ति मिल सकती है। आप सूर्योदय के समय स्नान करके सूर्य देव को जल अर्पित करें। उनकी कृपा से आपके बिगड़े काम बनने लगेंगे। वहीं सूर्य के प्रभाव से कॅरियर में भी उन्नति मिलेगी।

कर्क राशि
सूर्य का मकर राशि में गोचर कर्क राशिवाले लोगों के कॅरियर में बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है, जो आपके लिए लाभ वाला साबित होगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। इस समय में आप कोई कार्य पार्टनरशिप में करना चाहें तो कर सकते हैं लाभ मिलेगा। यात्रा से भी लाभ संभव है। कुछ लोगों का दांपत्य जीवन शुरू होगा।

ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति 2023 के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, चमक जाएगी आपकी किस्मत

ये भी पढ़ें: वृषभ राशि वालों को करनी चाहिए शैल मल्लिकार्जुन की पूजा, यहां जानें आपको किस ज्योतिर्लिंग का मिलेगा आशीर्वाद