29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वृषभ राशि वालों को करनी चाहिए शैल मल्लिकार्जुन की पूजा, यहां जानें आपको किस ज्योतिर्लिंग का मिलेगा आशीर्वाद

माना गया है कि राशि के अनुसार ज्योतिर्लिंगों की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में अगर आप भी सोच रहे हैं कि आप अपनी राशि के अनुसार किस ज्योतिर्लिंग की पूजा करें? इस लेख में हम आपको बता रहे हैं किस राशि के लोगों को किस ज्योतिर्लिंगों की पूजा करनी चाहिए...
5 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 29 Dec 2022, 3:46 PM IST

twelve_jyotirling_puja_according_your_zodiac_sign.jpg

भोपाल। हिन्दु धर्म में देवों के देव महादेव के 12 ज्योतिर्लिंग हैं। इनका सीधा संबंंध 12 राशियों से माना गया है। वहीं यह भी माना गया है कि राशि के अनुसार ज्योतिर्लिंगों की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में अगर आप भी सोच रहे हैं कि आप अपनी राशि के अनुसार किस ज्योतिर्लिंग की पूजा करें? इस लेख में हम आपको बता रहे हैं किस राशि के लोगों को किस ज्योतिर्लिंगों की पूजा करनी चाहिए।

मेष राशि-सोमनाथ
अगर आपकी राशि मेष है, तो आपको सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग गुजरात के सौराष्ट्र में स्थित है। इसे पृथ्वी का पहला ज्योतिर्लिंग माना गया है। माना जाता है कि चंद्रदेव ने इसकी स्थापना की थी। मेष राशि वाले लोग यदि पंचामृत से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की पूजा करते हैं, तो उन्हें चंद्रमा और शिव की कृपा प्राप्त होती है।

ये भी पढ़ें: नए साल में इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत, मिलेगा गजलक्ष्मी योग का लाभ

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं वास्तव में क्या होता है तीर्थ स्थल, जानें इनका महत्व, हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ स्थल

वृषभ राशि- शैल मल्लिकार्जुन
अगर आपकी राशि वृषभ है, तो आपको शैल मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। आन्ध्र प्रदेश में कृष्णा नदी के तट पर श्री शैल नामक पर्वत पर मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग स्थित है। वृषभ राशि के वाले यदि मल्लिकार्जुन की पूजा करते हैं, तो इससे उन्हें शुभ फल मिलता है।

मिथुन राशि-महाकालेश्वर
अगर आपकी राशि मिथुन है, तो आपको महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में है। यह एकमात्र दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। मिथुन राशि वाले लोग महाकालेश्वर का ध्यान करते हुए 'ओम नमो भगवते रूद्राय' मंत्र का जाप कर सकते हैं। ऐसा करने से उन्हें कभी अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।

ये भी पढ़ें:नए साल में राशि के हिसाब से दें गिफ्ट, आपके साथ ही उपहार लेने वाले को भी मिलेगा सौभाग्य

ये भी पढ़ें: नए साल 2023 में स्टूडेंट्स, बिजनेसमेन और किसानों की समृद्धि के योग, यहां जानें आपको क्या मिलेगा

कर्क राशि-ओंकारेश्वर
कर्क राशि के लोगों को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। आपको मध्यप्रदेश के इंदौर के पास स्थित ओंकारेश्वर जयोतिर्लिंग का ध्यान कर पूजा जरूर करनी चाहिए।

सिंह राशि- बैजनाथ
आप सिंह राशि से जुड़े हैं, तो आपको श्री बैजनाथ ज्यातिर्लिंग की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। आपको बता दें कि समस्त ज्योतिर्लिंगों में इनका नौवां स्थान है। सिंह राशि के लोगों को बाबा बैजनाथ ज्योतिर्लिंग की पूजा करनी चाहिए। इससे कारोबार, परिवार, राजनीति या स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर परेशानी दूर हो जाती है।

कन्या राशि-भीमशंकर
अगर आप कन्या राशि से हैं, तो आपको भीमशंकर ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। यह ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के पूणे जिले में सह्याद्रि नामक पर्वत पर स्थित है। कन्या राशि वाले यदि दूध और घी से ज्योतिर्लिंग को स्नान कराते हैं तो, इससे भीमाशंकर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।

ये भी पढ़ें: नए साल में इस रंग से करें अपने दिन की शुरुआत, हर दिन मिलेगी खुशखबरी

ये भी पढ़ें: 2 जनवरी का बनने जा रहा है यह शुभ योग, संतान प्राप्ति के लिए जरूर कर लें ये काम

तुला राशि-रामेश्वर
तुला राशि वाले लोगों को तमिलनाडु राज्य के रामनाथ पुर नामक स्थान में स्थित रामेश्वर ज्योतर्लिंग की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इस ज्योतिर्लिंग का सीधा संबंध तुला राशि से माना गया है। इनकी पूजा व दर्शन से दांपत्य जीवन में प्रेम और सद्भाव बना रहता है।

वृश्चिक राशि-नागेश्वर
वृश्चिक राशि वाले लोगों को गुजरात के द्वारका जिले में स्थित नागेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा करनी चाहिए। इनकी पूजा-अर्चना इस राशि वालों के लिए शुभ मानी गई है।

ये भी पढ़ें: नए साल 2023 में ऐसे करें सूर्य की उपासना, मिलेंगी मनचाही खुशियां, खुल जाएंगे उन्नति के रास्ते

ये भी पढ़ें:हाथों की ये लकीरें बताती हैं कितने सौभाग्यशाली हैं आप

धनु राशि-काशी विश्वनाथ
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग का संबंध धनु राशि से है। इसीलिए इस राशि के लोगों को विश्वनाथ भगवान की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

मकर राशि-त्रयंबकेश्वर
मकर राशि के लोगों को त्रयंबकेश्वर ज्योर्तिलिंग की पूजा करनी चाहिए। यह ज्योर्तिलिंग नासिक शहर में स्थित है। इसकी पूजा-अर्चना करना इस राशि के लोगों के लिए शुभ माना गया है।

ये भी पढ़ें: इन नदियों में क्यों नहीं किया जाता स्नान, वजह कर देगी हैरान

ये भी पढ़ें: कार्यस्थल पर संभल कर रहें सिंह राशि के लोग, यहां आप भी जानें कैसा रहेगा आपका दिन

कुंभ राशि-केदारनाथ
कुंभ राशि से जुड़े लोगों को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ ज्योतिर्लिंग का ध्यान कर पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इनका सीधा संबंध कुंभ राशि से माना गय है। कुंभ राशि वालों को केदारनाथ शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराना चाहिए। वहीं स्नान के बाद कमल का फूल और धतूरा चढ़ाना चाहिए।

मीन राशि-घुश्मेश्वर
मीन राशि वाले लोगों का संबंध महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग से है। इसलिए इस राशि के लिए इसी ज्योतिर्लिंग की पूजा करना शुभ माना गया है।

ये भी पढ़ें:Vastu Tips : नए साल में बदल लें किचन में काम करने के तरीके, नहीं तो बिगडऩे लगेंगे बनते काम

ये भी पढ़ें:नए साल में है बद्रीनाथ तीर्थ यात्रा का प्लान, तो इस लेख को जरूर पढ़ लें, आसान होगा सफर