29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 जनवरी का बनने जा रहा है यह शुभ योग, संतान प्राप्ति के लिए जरूर कर लें ये काम

दरअसल साल के दूसरे दिन यानी 2 जनवरी 2023 को ऐसे योग बन रहे हैं, जिनमें पूजा-पाठ और व्रत करके आप न केवल अपनी सूनी गोद के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर सकते हैं, बल्कि संतान संबंधी पेरशानियों को दूर करने के लिए भी यह दिन बेहद असरकारक माना गया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 28 Dec 2022, 2:22 PM IST

pautrada_ekadashi_vrat.jpg

भोपाल। इस बार नए साल में जहां शुुरुआत का पहला लगभग हर राशि के लिए शुभता लेकर आ रहा है। वहीं दूसरा दिन उन लोगों के लिए सौभाग्य लेकर आ रहा है, जो नि: संतान हैं और चाहते हैं कि यह साल उनकी सूनी गोद को भरकर जाए। दरअसल साल के दूसरे दिन यानी 2 जनवरी 2023 को ऐसे योग बन रहे हैं, जिनमें पूजा-पाठ और व्रत करके आप न केवल अपनी सूनी गोद के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर सकते हैं, बल्कि संतान संबंधी पेरशानियों को दूर करने के लिए भी यह दिन बेहद असरकारक माना गया है।

इस दिन है पुत्रदा एकादशी
हिंदू धर्म में हर एकादशी का एक अलग महत्व होता है। हर महीने एक एकादशी आती है। इन्हीं में से एक एकादशी होती है पौष पुत्रदा एकादशी। 2 जनवरी को यही पुत्रदा एकादशी का योग है। इसलिए यह दिन व्रत के लिए खास है। इस व्रत से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं। वहीं संतानों के कष्ट दूर करने के लिए भी माताएं ये व्रत करती हैं। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा की जाती है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को इस व्रत का महत्व बताया था। इस साल पौष पुत्रदा एकादशी पर तीन बड़े ही शुभ योग बनने जा रहे हैं, जैसे कि साध्य योग, रवि योग और शुभ योग। आज इस लेख में शहर के पंडित विष्णु राजौरिया आपको बताने जा रहे हैं कि पौष पुत्रदा एकादशी कब है, कौन से तीन शुभ योग बन रहे हैं और आपको किस विधि से पूजा पाठ करना चाहिए, जिससे आपको शुभ फल मिल सके...

ये भी पढ़ें: गंगाजल का ये एक उपाय दिलाएगा कर्ज से मुक्ति, लौट आएंगी घर की खुशियां

ये भी पढ़ें: शनि गोचर से बन रहा है यह महायोग, इन राशि वालों पर जमकर बरसेगी शनि की कृपा

पौष पुत्रदा एकादशी शुभ तिथि
पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दिनांक 1 जनवरी 2023 के दिन रविवार को शाम 07 बजकर 11 मिनट से लेकर अगले दिन दिनांक 2 जनवरी 2023 दिन सोमवार को रात 08 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। वहीं इस एकादशी का पारण दिनांक 03 जनवरी 2023 के दिन मंगलवार को सुबह 07 बजकर 14 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

ये भी पढ़ें: नए साल में इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत, मिलेगा गजलक्ष्मी योग का लाभ

ये भी पढ़ें:अंक ज्योतिष : अंक 1 से 9 के लिए कैसा रहेगा नया साल 2023, यहां पढ़ें किसे मिलेगा सौभाग्य

बन रहे हैं तीन शुभ योग

पौष पुत्रदा एकादशी 2 जनवरी 2023 को तीन शुभ योग बन रहे हैं। पहला रवि योग, दूसरा शुभ योग और तीसरा साध्य योग।

- रवि योग सुबह 07 बजकर 14 मिनट से शुरू होकर दोपहर 02 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इस दिन सूर्य का प्रभाव ज्यादा होता है, इसलिए इस दिन अशुभ प्रभाव कम पड़ता है। इस योग में आप कोई भी शुभ काम करने जा रहे हैं, तो आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

- साध्य योग 2 जनवरी 2023 को सुबह 04 बजकर 30 मिनट से शुरु होकर अगले दिन सुबह 06 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इस योग में अगर आप कोई विद्या सीखना चाहते हैं, तो आपको उसमें सफलता प्राप्त होगी।

-शुभ योग 02 जनवरी 2023 को सुबह 06 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर 07 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस योग में शुभ कार्य करने से आपको यश और कीर्ति की मिलती है।

-पौष पुत्रदा एकादशी के दिन भद्रा भी रहेगा और ये भद्रा सुबह 07 बजकर 43 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। भद्रा वैसे तो अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान कोई मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। भद्रा काल में पूजा-पाठ, मंत्र जाप आप कर सकते हैं। इनकी मनाही नहीं है।

ये भी पढ़ें: नए साल में इस रंग से करें अपने दिन की शुरुआत, हर दिन मिलेगी खुशखबरी

ये भी पढ़ें:नए साल 2023 में स्टूडेंट्स, बिजनेसमेन और किसानों की समृद्धि के योग, यहां जानें आपको क्या मिलेगा