29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल में इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत, मिलेगा गजलक्ष्मी योग का लाभ

देव गुरु का राशि परिवर्तन बना रहा है गजलक्ष्मी राजयोग। पंडित जगदीश शर्मा से जानें किन राशियों की चमकने वाली है किस्मत...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 28 Dec 2022, 11:21 AM IST

guru_ka_rashi_parivartan.jpg

भोपाल। नए साल 2023 इस बार ग्रहों का राशि परिवर्तन किसी की लाइफ को स्मूद करने वाला है, तो किसी की लाइफ में हलचल पैदा करने वाला है। इस बार नए साल में देव गुरु 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में होंगे। यह मार्गी अवस्था में मेष राशि में रहेंगे। भोपाल के पंडित जगदीश शर्मा के मुताबिक गुरु के मेष राशि में प्रवेश करने से गजलक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है। इससे कई राशियों की किस्मत के तारे बुलंद हो जाएंगे। इस लेख में पत्रिका.कॉम आपको बता रहा है ऐसी ही राशियों के बारे में जो नए साल 2023 में गजलक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से बड़ा सौभाग्य पाने वाली हैं।

देवगुरु हैं सुख-समृद्धि के कारक
पंडित जगदीश शर्मा बताते हैं कि देव गुरु बृहस्पति को वैवाहिक जीवन, सौभाग्य, शिक्षा, संतान, समृद्धि का कारक माना जाता है। कुंडली में यदि इनकी स्थिति मजबूत है, तो आपको हर काम में सफलता दिलाती है। फिलहाल देवगुरु मीन राशि में हैं और अप्रैल माह में मेष राशि में गोचर करेंगे।

ये भी पढ़ें:नए साल 2023 में ग्रहों का बड़ा फेर-बदल, कुछ बदलेंगे चाल भी, पढ़ें आपकी राशि में आ रहा है कौन सा ग्रह

ये भी पढ़ें: इन अक्षरों से होते हैं जिनके नाम, भाग्यशाली होते हैं ये लोग, अचानक चमकती है इनकी किस्मत

मिथुन राशि को मिलेगा दोगुना लाभ
नए साल में मिथुन राशि वालों को दोगुना लाभ मिलने जा रहा है। एक तो इस राशि को इस साल में शनि की ढैया से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं देव गुरु के राशि परिवर्तन से बनने जा रहा गजलक्ष्मी राजयोग इस राशि के लोगों को धन-सुख में वृद्धि पहुंचाएगा। इन्हें हर कदम पर भाग्य का साथ मिलने जा रहा है। पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने के योग भी बन रहे हैं। जॉब में हैं, तो मोटी कमाई की उम्मीद कर सकते हैं। साथ ही आय में वृद्धि के योग भी बनेंगे। प्रेम संबंधों को विवाह के मुकाम तक पहुंचाने में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ें:12 जनवरी 2023 से इन राशियों पर मेहरबान होने वाली है लक्ष्मी, इस ग्रह के उदय होने से चमकेगी किस्मत

ये भी पढ़ें:नए साल में यह एक उपाय, आपको हर काम में देगा सफलता, बन जाएगा मनचाहा कॅरियर

मेष राशि वालों को कॅरियर में सफलता के योग
नए साल 2023 में देव गुरु के गोचर से बन रहे गजलक्ष्मी राजयोग से मेष राशि वाले लोगों को आर्थिक लाभ मिलने जा रहा है। कॅरियर में सफलता के प्रबल योग हैं। नौकरी में पदोन्नति के भी प्रबल योग बन रहे हैं। इससे आपकी आय में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। बिजनेस में हैं तो यह गजलक्ष्मी राजयोग आपको बड़ा आर्थिक लाभ पहुंचाएगा। दांपत्य जीवन में सुख-शांति आएगी। अब तक जो काम रुके हुए हैं वे पूरे होने का समय आ रहा है।

ये भी पढ़ें: अंक ज्योतिष : अंक 1 से 9 के लिए कैसा रहेगा नया साल 2023, यहां पढ़ें किसे मिलेगा सौभाग्य

ये भी पढ़ें: शनि गोचर से बन रहा है यह महायोग, इन राशि वालों पर जमकर बरसेगी शनि की कृपा

धनु राशि को अचानक धन लाभ के योग
नए साल 2023 में धनु राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिलने जा रहा है। गजलक्ष्मी राजयोग से इस राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। यह योग खास तौर पर इस राशि से जुड़े बिजनेस करने वालों को बड़ी उपलब्धि दिलाएगा। कई सारे आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये समय सबसे श्रेष्ठ है। अविवाहितों के विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं।