
भोपाल। ग्रह दैनिक जीवन पर सीधा असर डालते हैं। चाहे पृथ्वी हो या फिर हम इंसान, हर किसी पर इनकी चाल और राशि परिवर्तन का प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष में इन प्रभावों को इंसानों की राशि के अनुसार शुभ या अशुभ बताया जाता है। भोपाल के पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं कि इस नए साल में कौन सा ग्रह किस राशि में प्रवेश करेगा। शनि, राहु और केतु इस नए साल में किसकी राशि में प्रवेश कर हलचल मचाएंगे।
आपको बता दें कि ग्रहों की अपनी एक खास गति होती है। सूर्य, मंगल, बुध और शुक्रये 4 ग्रह ऐसे हैं जो हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। जबकि चंद्र ग्रह 54 घंटों यानी करीब ढाई दिन में अपनी राशि बदलता है। वहीं शनि को अपनी राशि बदलने में ढाई साल लग जाते हैं। राहु और केतु 18 महीने में राशि परिवर्तन करते हैं तो, बृहस्पति 12 महीने में अपनी राशि बदलने वाला ग्रह है। इस गोचर के दौरान यह ग्रह अस्त, उदय होने के साथ ही साथ मार्गी और वक्री भी होते हैं। आइए जानते हैं नए साल पर कौन सा ग्रह किस राशि में प्रवेश करेगा।
मंगल ग्रह होगा वक्री
मंगल वक्री होकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद 13 मार्च 2023 को यह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।
बुध मकर राशि में आने के बाद बदलेगा चाल
28 दिसंबर को बुध धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद बुध वक्री हो जाएगा। 31 दिसंबर को बुध फिर से धनु राशि मे प्रवेश करेगा।
बृहस्पति वक्री होकर मेष में करेगा प्रवेश
24 नवंबर से साल 2022 से लेकर 22 अप्रैल 2023 तक गुरु अपनी ही राशि मीन में रहेगा। जिसके बाद गुरु वक्री होकर मेष राशि मे प्रवेश करेगा।
शुक्र
शुक्र ने 5 दिसंबर को धनु राशि मे गोचर किया है। अब यह ग्रह नए साल 2023 में 29 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश करेगा।
शनि कुंभ राशि में प्रवेश कर हो जाएगा अस्त
शनि पहले से मकर राशि में गोचर कर रहा है। यह 17 जनवरी को राशि परिवर्तन करेगा। यह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। कुंभ राशि में प्रवेश के बाद 3 फरवरी के बाद अस्त हो जाएगा।
रवि धनु में कर चुका है गोचर
16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर चुका है। इसके बाद नए साल पर सूर्य अपनी राशि में परिवर्तन करेगा।
राहु 30 अक्टूबर को बदलेगा राशि
राहु पहले से मेष राशि में है। अब वह नए साल 2023 में 30 अक्टूबर को अपनी राशि में परिवर्तन करेगा।
केतु 30 अक्टूबर को करेगा राशि परिवर्तन
केतु ग्रह फिलहाल तुला राशि में है। अब वह 30 अक्टूबर 2023 को अपनी राशि बदलेगा।
Published on:
23 Dec 2022 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
