29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 जनवरी को बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन देवताओं की पूजा से पूरा साल बीतेगा जीवन खुशहाल

नए साल पर बेहद शुभ संयोग बनने जा रहा है। ज्योतिषियों के मुताबिक दो देवता ऐसे हैं, जिनकी इस संयोग में पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसन्न किया जाए, तो वह मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं. आचार्य प्रदीप पांडे यहां आपको बता रहे हैं आखिर कौन से देवता देंगे खुशहाली और कैसे करें उनका पूजन...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 23 Dec 2022, 11:12 AM IST

new_year_puja.jpg

भोपाल। नए साल 2023 का आगाज होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। माना जाता है कि साल के पहले दिन की शुरुआत भगवान का आशीर्वाद लेकर की जाए, तो हर दिन मंगलमय बीतेगा। दुख-दरिद्रता आपसे कोसो दूर रहेगी। इस बार नए साल 2023 पर बेहद शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषियों के मुताबिक इस संयोग में यदि अन्य देवी देवताओं के साथ ही इन दो देवताओं का आशीर्वाद भी मिल जाए, तो पूरा साल खुशहाली में बीतेगा। प्रयागराज के पं. आचार्य प्रदीप पांडे बता रहे हैं 1 जनवरी 2023 को क्या खास संयोग बन रहा है और इस बीच आपको किन दो देवताओं की पूजा करने से मिल सकती हैं खुशियां...

ये भी पढ़ें: नए साल 2023 में बनने जा रहा है केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन तीन राशियों का चमकेगा भाग्य

ये भी पढ़ें:नए साल में तुलसी का ये एक उपाय बना देगा अमीर, दूर हो जाएगी हर परेशानी

साल 2023 पर बन रहा है खास संयोग

पं. आचार्य प्रदीप पांडे के मुताबिक नए साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी 2023 को दशमी तिथि से हो रही है। शास्त्रों में दशमी तिथि के स्वामी यमराज माने गए हैं। इस दिन इनकी पूजा करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं। माना जाता है कि यमराज मनुष्य का नर्क और अकाल मृत्यु से उद्धार करते हैं। इसके साथ ही 1 जनवरी 2023 को रविवार है, ये दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव को समर्पित है। इसलिए इस दिन सूर्य की उपासना करने से सुख, बल, तेज, पराक्रम, समृद्धि और मान-सम्मान में इजाफा होता है। यमराज सूर्य देव की ही संतान हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि जिस व्यक्ति पर मृत्यु के देवता यमराज के पिता सूर्य देव की कृपा होती है, उसे अकाल मृत्यु और यम की यातनाओं का भय नहीं सताता।

ये भी पढ़ें: किसी भी दिन करें यह दान, लाता है सौभाग्य, मिलता है राजयोग

ये भी पढ़ें: टैरो कार्ड कहते हैं सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा नया साल 2023, यहां पढ़े अपना राशिफल

इस तरह करें पूजा
नए साल 2023 के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर किसी पवित्र नदी के जल से स्नान करें। लाल वस्त्र पहनकर तांबे के लोटे से उगते सूर्य को अघ्र्य दें। जल में लाल चंदन, लाल फूल, कुमकुम मिलाना न भूलें। इसके साथ ही जब जल चढ़ाएं तो इस मंत्र का जाप करें...

'ऊं ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।'

ये भी पढ़ें:नए साल की शुरुआत में है पौष पुत्रदा एकादशी, जानें कैसे करें व्रत और पूजा विधि भी

ये भी पढ़ें: 28 दिसंबर से इन राशियों को मिलेंगी खुशियां, नए साल से पहले मिल जाएगा ये बड़ा लाभ