वृष राशि
केंद्र त्रिकोण राजयोग बनने से इस राशि वाले लोगों को कॅरियर और व्यापार में सफलता मिल सकती है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी इनकम में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय से नए-नए माध्यम बन सकते हैं। साथ ही अगर आप बिजनेसमेन हैं, तो आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं, जो आपको मुनाफा देने वाले साबित होंगे। आप शेयर, सट्टा और लॉटरी में इस समय अच्छा धन कमा सकते हैं।