29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 जनवरी 2023 से इन राशियों पर मेहरबान होने वाली है लक्ष्मी, इस ग्रह के उदय होने से चमकेगी किस्मत

कोई ग्रह जब राशि बदलता है, तो उसका असर पृथ्वी समेत हर प्राणी पर नजर आता है। ग्रहों की चाल बदले तो भी कहीं अशुभ कहीं शुभ फल मिलते हैं। इसी तरह ग्रहों का उदय और अस्त होना भी मानव जीवन को प्रभावित करता है। नए साल में भी कुछ ग्रह अस्त और उदय होने जा रहे हैं। इन्हीं में से एक ग्रह बुध 12 जनवरी 2023 से उदय होने जा रहे हैं। कुछ राशियों के लिए यह उदय बेहद लकी साबित होगा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 24 Dec 2022, 5:00 PM IST

mercury_rising_1.jpg

भोपाल। कोई ग्रह जब राशि बदलता है, तो उसका असर पृथ्वी समेत हर प्राणी पर नजर आता है। ग्रहों की चाल बदले तो भी कहीं अशुभ कहीं शुभ फल मिलते हैं। इसी तरह ग्रहों का उदय और अस्त होना भी मानव जीवन को प्रभावित करता है। नए साल में भी कुछ ग्रह अस्त और उदय होने जा रहे हैं। इन्हीं में से एक ग्रह बुध 12 जनवरी 2023 से उदय होने जा रहे हैं। बुध ग्रह धनु राशि में उदय होंगे। जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। प्रयागराज के पं. प्रदीप पांडे कहते हैं कि धनु राशि में बुध ग्रह का उदय कुछ राशियों के लिए बेहद लकी साबित होगा। यानी ये राशियां बुध उदय का पूरा-पूरा लाभ उठाने वाली हैं। इस लेख में जानें आखिर कौन सी हैं ये लकी राशियां

ये भी पढ़ें: नए साल में यह एक उपाय, आपको हर काम में देगा सफलता, बन जाएगा मनचाहा कॅरियर


ये भी पढ़ें: नए साल में देवगुरु बृहस्पति का गोचर इन राशियों के लिए है बेहद शुभ, सुख-समृद्धि और बढ़ेगी खुशहाली

कुंभ राशि
12 जनवरी 2023 को बुध ग्रह का धनु राशि में उदय होना कुंभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। जैसे ही बुध उदय होंगे इनकी आय के नए साधन बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। पुराने निवेश का लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर इनकी आर्थिक स्थिति के लिए बुध का उदय होना लाभकारी होगा।

ये भी पढ़ें: यह है दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर, कहलाता है धरती का स्वर्ग

ये भी पढ़ें: अपनी राशि के हिसाब से पहने ये रत्न, रातों-रात जाग उठेगा सोया भाग्य

वृश्चिक राशि
साल 2023 में 12 जनवरी को बुध ग्रह का धनु राशि में उदय वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। इसके कारण इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। धन कमाने के साधन भी बढ़ेंगे। वहीं इन्हें निवेश में भी लाभ मिलने के योग हैं। हालांकि इस अवधि में धन से जुड़े मामलों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए, वरना इन्हें हानि का सामना भी करना पड़ सकता है।


ये भी पढ़ें:नए साल 2023 में ग्रहों का बड़ा फेर-बदल, कुछ बदलेंगे चाल भी, पढ़ें आपकी राशि में आ रहा है कौन सा ग्रह

ये भी पढ़ें: Vastu Tips : क्रिसमस 2022 की रात चुपके से करें ये काम, बदल जाएगी आपकी जिंदगी

मीन राशि
बुध ग्रह का उदय होना मीन राशि वालों के लिए भी लाभकारी साबित होने जा रहा है। नौकरी और व्यापार में इन राशि वाले लोगों को लाभ मिलेगा। यानी पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। जो नौकरी नहीं कर रहे हैं उन्हें भी नए अवसर मिलने के योग हैं। बिजनेस या व्यापार से जुड़े लोगों को भी बुध के इस उदय से मुनाफा होने के प्रबल योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 1 जनवरी को बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन देवताओं की पूजा से पूरा साल बीतेगा जीवन खुशहाल

ये भी पढ़ें: नए साल में कुछ नई आदतें बनाने का लें संकल्प, जाग जाएगी किस्मत