29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल 2023 में स्टूडेंट्स, बिजनेसमेन और किसानों की समृद्धि के योग, यहां जानें आपको क्या मिलेगा

आपको बता दें कि यह नया साल 2023 रविवार से शुरू हो रहा है और इस साल का अंतिम दिन भी रविवार ही रहेगा। कन्या लग्न में नववर्ष की शुरुआत होगी, जो कई राशियों के लिए होगा शुभफलदायी साबित होगी...  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 28 Dec 2022, 12:54 PM IST

astrology.jpg

भोपाल। नववर्ष के आगमन के समय नववर्ष प्रवेश की कुंडली के दौरान जो ग्रह नक्षत्रों के योग बन रहे हैं। उस लिहाज से आने वाला साल सुख समृद्धिदायक होगा। खासकर विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसान, महिलाओं के लिए यह साल उत्तम होगा। इस साल कई क्षेत्रों में उन्नति होगी, साथ ही कई भावी योजनाएं बनेगी। विश्व में भारत की छवि मजबूत होगी, कई राशियों के लिए भी यह साल शुभ फलदायी रहेगा।

रविवार से शुरुआत है बेहद शुभ
शहर के ज्योतिषियों के अनुसार आने वाला साल कई मायनों में शुभ होगा। शुभता इसी में है कि साल की शुरुआत रविवार से और समापन भी रविवार के ही दिन होगा।

ये भी पढ़ें:12 जनवरी 2023 से इन राशियों पर मेहरबान होने वाली है लक्ष्मी, इस ग्रह के उदय होने से चमकेगी किस्मत

ये भी पढ़ें: नए साल में देवगुरु बृहस्पति का गोचर इन राशियों के लिए है बेहद शुभ, सुख-समृद्धि और बढ़ेगी खुशहाली

बढ़ेगी भारत की प्रतिष्ठा, स्टूडेंट्स को लाभ के योग
पं. विष्णु राजौरिया ने बताया कि नववर्ष लग्न कुंडली में सूर्य और बुध की युति के कारण भारत की प्रतिष्ठा पूरी दुनिया में होगी, औद्योगिक क्षेत्र में उन्नति होगी। रोजगार के अवसर बढ़ेगे। गुरु के स्वयं की राशि मीन में होने के कारण शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन होंगे, विद्यार्थी वर्ग को लाभ मिलेगा। इसी प्रकार शनि के प्रभाव के कारण न्याय प्रणाली में सुधार होगा। रक्षा और कृषि अनुसंधान के लिए अनेक योजनाएं बनेगी।

ये भी पढ़ें:शनि गोचर से बन रहा है यह महायोग, इन राशि वालों पर जमकर बरसेगी शनि की कृपा

ये भी पढ़ें: अंक ज्योतिष : अंक 1 से 9 के लिए कैसा रहेगा नया साल 2023, यहां पढ़ें किसे मिलेगा सौभाग्य

यूनिवर्सल नंबर 7 होने से उद्योग के क्षेत्र में होगी बढ़ोतरी
एस्ट्रोलाजिस्ट अंजना गुप्ता ने बताया कि इस साल का यूनिवर्सल नंबर 7 होने से देश आपस में मिलकर एक नई व्यापारिक नीति बनाएंगे। जिन राशि के जातकों का मूलांक 5,7,1 होगा वे पावरफुल होंगे। राजनीतिक रूप से 1, 3, 5, 6 व 7 अंक वाले दल को सफलता प्राप्त होगी। आने वाला वर्ष व्यापार, नई उद्योग नीति या नए विचारों का साल होगा।