15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्यस्थल पर संभल कर रहें सिंह राशि के लोग, यहां आप भी जानें कैसा रहेगा आपका दिन

सिंह राशि वालों को कार्यस्थल पर थोड़ा संभलकर रहना होगा। उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन...

2 min read
Google source verification

image

Sanjana Kumar

Dec 28, 2022

todays_horoscope.jpg

भोपाल। गुरुवार 29 दिसंबर का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुल रहने वाला है। लेकिन सिंह राशि वालों को कार्यस्थल पर थोड़ा संभलकर रहना होगा। उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन...


मेष-किसी भी कीमत पर झुकना आपको पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

वृषभ- अपने कॅरियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं। संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। जो लाभ देंगे। कार्यस्थल पर उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

मिथुन-समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच-विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Feng Shui Tips 2023 : हाथी की प्रतिमा लाएगी घर में खुशियां, भर जाएगी सूनी गोद भी

ये भी पढ़ें: सनातन धर्म के इन संस्कारों में छिपा है बड़ा वैज्ञानिक आधार, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

कर्क-आप के हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में अधिक प्रयास करना पड़ेंगे।

सिंह- कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। हालांकि बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। किसी चीज से डरे हुए रहेंगे।

कन्या- बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: नए साल में इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत, मिलेगा गजलक्ष्मी योग का लाभ

ये भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं वास्तव में क्या होता है तीर्थ स्थल, जानें इनका महत्व, हिंदू धर्म के पवित्र तीर्थ स्थल

तुला-आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।

वृश्चिक-प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव तथा चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।

धनु-अपने व्यवसाय को ले कर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:नए साल 2023 में स्टूडेंट्स, बिजनेसमेन और किसानों की समृद्धि के योग, यहां जानें आपको क्या मिलेगा

ये भी पढ़ें: नए साल में राशि के हिसाब से दें गिफ्ट, आपके साथ ही उपहार लेने वाले को भी मिलेगा सौभाग्य

मकर-रोज नई योजना बनती है लेकिन शुरू नहीं हो पाती। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आज-कल अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

कुंभ-आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें।

मीन-दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।