धर्म और अध्यात्म

Navratri Ke Upay: विवाह में हो रही देरी, तो आज नवरात्रि के छठे दिन जरूर कर लें मां कात्यायनी के ये उपाय, जल्द बनेंगे विवाह के योग

Navratri Ke Upay: To Make Wedding Yoga do this remedy of Maa Katyayani: माना जाता है कि इन उपायों को यदि पूरी श्रद्धा और सही विधि-विधान से किया जाए, तो जल्द ही इनका असर नजर आता है। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है। यह सभी उपाय लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं आज के दिन कुछ उपाय करने से मां दुर्गा के आशीर्वाद से अविवाहितों के लिए जल्द ही विवाह के योग बनते हैं...

2 min read
Mar 27, 2023
vivah_me_aa_rahin_adchane_to_navratri_ke_chate_din_kar_le_maa_katyayani_ke_ye_upay.jpg
विवाह में हो रही है देरी तो जरूर कर लें माँ कात्यायनी के ये उपाय

Navratri Ke Upay: To Make Wedding Yoga do this remedy of Maa Katyayani: क्या आपको भी लगता है कि आपके विवाह के योग नहीं बन रहे हैं या ऐसे माता-पिता जिन्हें अपने बच्चों के विवाह में हो रही देरी चिंतित कर रही है? तो आपको बता दें कि शक्ति के महापर्व चैत्र नवरात्रि का आज छठा दिन है। आज मां के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा का विधान माना गया है। शक्ति के इस महा पर्व नवरात्रि के दिनों के लिए शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि इन उपायों को यदि पूरी श्रद्धा और सही विधि-विधान से किया जाए, तो जल्द ही इनका असर नजर आता है। हालांकि पत्रिका.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है। यह सभी उपाय लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। पत्रिका.कॉम के इस लेख में ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा आपको बता रहे हैं आज के दिन कुछ उपाय करने से मां दुर्गा के आशीर्वाद से अविवाहितों के लिए जल्द ही विवाह के योग बनते हैं...

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक नवरात्रि के छठे दिन मां के छठे स्वरूप मां कात्यायानी की पूजा-अर्चना किए जाने का विधान है। मां कात्यायनी का संबंध बृहस्पति और आंशिक संबंध शुक्र से माना गया है। मां कात्यायनी की पूजा में पीले रंग का ज्यादा प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि उन्हें पीला रंग पसंद है। देवी मां की उपासना हमेशा गोधूलि वेला में करना चाहिए। मां के कात्यायनी स्वरूप को दूध में केसर मिलाकर देवी कात्यायनी का अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद उन्हें रोली, मौली, हल्दी, अक्षत, फूल अर्पित करना चाहिए। फिर मां की आरती करें और देवी के जागरण भजन-कीर्तन आदि करें। आपको बता दें कि मां को शहद बहुत प्रिय है इसीलिए आज उन्हें शहद का भोग लगाने से लाभ मिलता है। आप उन्हें शहद से तैयार चीजों का भोग लगा सकते हैं।

आज करें इन चीजों का दान
- नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा को खुश करने के लिए छोटी-छोटी कन्याओं को खिलौनों का दान करना चाहिए। अपनी श्रद्धा के मुताबिक खेल सामग्री का दान करना चाहिए। ऐसा करने से मां दुर्गा खुश होंगी और आप पर अपनी कृपा हमेश बनाए रखेंगी।

शीघ्र विवाह योग के लिए आज जरूर कर लें ये उपाय
शीघ्र विवाह या प्रेम संबंधी मामलों के लिए चैत्र नवरात्रि के छठे दिन शाम के समय गोधूलि वेला में मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना करें। उन्हें हल्दी की 3 गांठ चढ़ाएं, अब सुयोग्य वर या वधु की प्राप्ति के लिए पीले फूल अर्पित करें।

फूल अर्पित करते समय इस मंत्र का 108 बार जाप करें।

'ऊं कात्यायनी महामये महायोगिन्यधीश्वरी।

नंद गोप सुतं देहि पतिं में कुरुते नम:'

यहां ध्यान रखें कि एक बार मंत्र पढ़ चुकें तो मंत्र पूरा होते ही आपको मां कात्यायनी को एक पीला फूल अर्पित करना है। जब-जब मंत्र पूरा हो आपको एक फूल चढ़ाना है। यानी 108 बार मंत्र तो 108 फूल ही उन्हें चढ़ेंगे। इसके बाद गोबर के उपले जलाकर उस पर लौंग और कपूर की आहुति दें। ऐसा करने से जल्द ही विवाह के योग बनेंगे, विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। जल्द ही विवाह भी संभव हो सकेगा।

Published on:
27 Mar 2023 03:01 pm