धर्म और अध्यात्म

मंगलवार को बजरंग बली की ऐसे करें पूजा, घरों में खुशियों का पहाड़ लेकर आएंगे प्रभू

घर में फैली अशांति को भगाने के लिए आपको प्रत्येक मंगलवार रामचरितमानस के चौथे अध्याय सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

2 min read
Dec 19, 2017

नई दिल्ली। आज मंगलवार है, यानि भगवान बजरंग बली का दिन। आज के दिन हनुमान जी की पूजा करने से वे अपने भक्तों पर अपार कृपा बरसाते हैं। बता दें कि भगवान हनुमान को भोले बाबा के एकादश रुद्रावतारों में अहम दर्जा प्राप्त है। भगवान हनुमान वायु देव के पुत्र के रूप में मां अंजनी की कोंख से जन्मे थे। शास्त्रों में मान्यता है कि बजरंग बली अपने भक्तों पर काफी दयावान होते हैं। और अपने भक्तों की सभी समस्याओं को झट से हर लेते हैं। यही कारण है कि बजरंग बली को संकटमोचन भी कहा जाता है।

मंगलवार को बजरंग बली की पूजा करने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि मंगलवार को भगवान की पूजा करने से काफी लाभ होता है। आज के दिन पूजा करने से बजरंग बली आपकी ज़िंदगी में व्याप्त तमाम दुविधाओं को दूर कर देते हैं। इसके साथ ही आज भगवान का विशेष ध्यान करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

ये भी पढ़ें

शनि का प्रकोप झेल रहे लोगों के लिए है ये मंदिर, बजरंग बली कराते हैं सुलह

घर में फैली अशांति को भगाने के लिए आपको प्रत्येक मंगलवार रामचरितमानस के चौथे अध्याय सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ करने से आपको शांति की प्राप्ति होती है।

बता दें कि बजरंग बली भगवान श्री राम के लिए सिंदूर लगाते थे। इसलिए मंगलवार के दिन पूजा के समय भगवान हनुमान की मूर्ति पर चमेली के तेल के साथ पीला सिंदूर का लेप लगाने से वे बहुत खुश होते हैं। और आपकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।

इसके अलावा आप हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से आपके अंदर सकारात्मक शक्तियां आती हैं। इसके साथ ही आपको शक्ति मिलती है और सभी प्रकार की बुरी नज़रों से दूर रहते हैं। संभव हो तो आप रोज़ाना हनुमान चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं। इससे आपको और कई फायदे मिलते हैं। मंगलवार को विधि विधान के साथ पूजा करने भगवान हनुमान आपको सभी रोगों और कष्टों से भी दूर करते हैं, परिवार में सुख-शांति का वास होता है।

ये भी पढ़ें

धरती पर लौटे हनुमान, यकीन नहीं हो रहा तो फोटोज़ देख लें
Published on:
19 Dec 2017 01:25 pm
Also Read
View All