धर्म और अध्यात्म

Rashi parivartan in November 2022: नवंबर 2022 में 5 ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानें किन राशि वाले जातकों को मिलेगी तरक्की!

Grah Gochar November 2022: इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन राशि के लोगों को कई फायदे हो सकते हैं।- शुभ अशुभ : ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर...

3 min read
Oct 28, 2022

Rashi Parivartan November 2022: नवंबर 2022 में कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे यानि की राशि परिवर्तन करेंगे। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ग्रहों के ये समस्त परिवर्तन 11 नवंबर 2022 से 24 नवंबर 2022 के मध्य होंगे और इस दौरान कुल 5 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा।

इस महीने पूर्ण चंद्र ग्रहण मंगलवार, 8 नवंबर 2022 को लगेगा, जो साल का आखिरी व दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण 08 नवंबरको भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर लगेगा।

इस महीने में पहला परिवर्तन शुक्रवार, 11 नवंबर को शुक्र द्वारा किया जाएगा, जिसके तहत वे वृश्चिक राशि में रात 07 बजकर 52 मिनट पर प्रवेश करेंगे।

इसके ठीक दो दिन बाद यानि रविवार 13 नवंबर को देवसेनापति मंगल वक्री अवस्था में दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।
वहीं इसी दिन यानि रविवार, 13 नवंबर को ही बुध रात 09 बजकर 6 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

जिसके बाद बुधवार, 16 नवंबर को सूर्य देव शाम 06 बजकर 58 मिनट पर तुला से वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे।

वहीं इसके बाद नवंबर महीने के आखिरी परिवर्तन के तहत गुरुवार, 24 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। इस दौरान शनि मकर राशि में स्थित रहते हुए मीन राशि में देवगुरु बृहस्पति पर अपनी दृष्टि डालेगा, जबकि इसी समय सूर्य के वृश्चिक राशि में स्थित होने से सूर्य पर बृहस्पति की दिव्य दृष्टि पड़ेगी।

किसी राशि को कौन सा परिवर्तन देगा लाभ...
ग्रहों के इस परिवर्तन का जहां कुछ राशि के जातकों को लाभ होगा तो वहीं कुछ राशि के जातक इसके कारण परेशानी में भी आते दिख रहे हैं। कारण यह है कि इस परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ेगा। वहीं ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ग्रहों के इस परिवर्तन के फलस्वरूप कई राशि के लोगों को आर्थिक बढ़ोतरी, कॅरियर में सफलता और धन लाभ होता दिख रहा है। चलिए जानते हैं कौन सा परिवर्तन किस राशि के जातकों को लाभ देगा...

मेष राशि :
शुक्र का शुक्रवार, 11 नवंबर को हो रहा परिवर्तन भी मेष राशि के जातकों को कोराबार में फायदा दिलाता दिख रहा है। वहीं बुधवार, 16 नवंबर को हो रहा सूर्य का राशि परिवर्तन भी मेष राशि के उन जातकों को जो शोध कार्य कर रहे हैं, सफलता दिला सकता है। इसके अलावा देवगुरु बृहस्पति का गुरुवार, 24 नवंबर मार्गी होना मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ दे सकता है। इसके फलस्वरूप विरासत या अन्य माध्यमों से इस राशि के जातकों को लाभ हो सकता है।

कर्क राशि :
बुधवार, 16 नवंबर को हो रहा सूर्यदेव के गोचर के अलावा गुरुवार, 24 नवंबर देवगुरु बृहस्पति का मार्गी कर्क राशि के जातकों के लिए लाभप्रद हो सकता है। यह स्थिति इन्हें व्यवसाय में फायदा दिला सकती है। यह समय छात्र जातकों के लिए अच्छा रहने के अलावा कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने के भी संकेत देता दिख रहा है। इसके अलावा इस दौरान कॅरियर में भी बढ़ौतरी की संभावना है।

सिंह राशि :
इस राशि के जातकों को शुक्रवार, 11 नवंबर को हो रहा शुक्र का राशि परिवर्तन लाभ और समृद्धि दिलाता दिख रहा है। वहीं रविवार 13 नवंबर को देवसेनापति मंगल का गोचर इस राशि के छात्र जातकों के लिए अच्छे नतीजे लाता दिख रहा है। वहीं रविवार, 13 नवंबर को ही बुध का गोचर से सिंह राशि के जातकों को कोरोबार में लाभ दिला सकता है। इसके अलावा इस दौरान सिंह राशि के कुछ जातक व्यवसाय की भी योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि :
कन्या राशि के जातकों के लिए बुधवार, 16 नवंबर सूर्य और गुरुवार, 24 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति की स्थिति मे परिवर्तन से फायदा हो सकता है। वे जातक जो एमएनसी कंपनियों में काम कर रहे हैं उन्हें इस समय अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। यह समय व्यवसाय बढ़ाने के लिए अच्छा रहने की संभावाना है। इसके अलावा धन लाभ के साथ ही यह परिवर्तन अन्य भी कई फायदे देते दिख रहे हैं।

Also Read
View All