(Shani Asta 2023) क्योंकि जैसे कर्म इस दौरान आप करेंगे शनि वैसे ही फल आपको देंगे। इस लेख में जानें शनि के अस्त होने से जिनकी राशि में शनि का दुष्प्रभाव है, उन्हें भूलकर भी किन कार्यों को नहीं करना चाहिए।
(Shani Asta 2023) कर्मफलदाता शनिदेव 31 जनवरी 2023 मंगलवार को अस्त हो चुके हैं। अब वे 5 मार्च 2023 को रात 08 बजकर 46 मिनट पर उदय होंगे। ऐसे में जिन पर शनि की ढैय्या या फिर शनि का दुष्प्रभाव है, उन लोगों को शनि के अस्त होने के दौरान कुछ कार्य करने से बचना चाहिए। क्योंकि जैसे कर्म इस दौरान आप करेंगे शनि वैसे ही फल आपको देंगे। (Shani Asta 2023) इस लेख में जानें शनि के अस्त होने से जिनकी राशि में शनि का दुष्प्रभाव है, उन्हें भूलकर भी किन कार्यों को नहीं करना चाहिए।
बड़ों का अपमान या अनादर न करें (Shani Asta 2023)
इस दौरान यदि आप अपनों से बड़ों का अनादर करते हैं, उन्हें अपमानित करते हैं या नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं, तो भी शनिदेव आप से रुष्ट हो जाते हैं। ऐसा करने से इन लोगों के जीवन में हमेशा मुश्किलें और कठिनाइयां बनी रहती हैं।
तामसिक भोजन न करें (Shani Asta 2023)
इस दौरान जो व्यक्ति तामसिक भोजन करते हैं, उन लोगों को फिलहाल मांसाहार पूरी तरह से त्याग देना चाहिए। इससे शनिदेव आपसे नाराज हो सकते हैं। इसका परिणाम यह होगा कि आपको किसी भी काम में कभी भी सफलता नहीं मिलेगी।
शराब न पिएं, जुआ न खेलें (Shani Asta 2023)
जो व्यक्ति शराब पीने और जुआ खेलने के आदि हैं, और वे इस दौरान भी अपनी आदतें नहीं सुधारते हैं तो शनि की नाराजगी का कोप झेलते हैं। इन्हें भी जीवन में उन्नति नहीं मिलती।
सभी से सही तरीके से पेश आएं (Shani Asta 2023)
जो व्यक्ति कर्मचारियों, असहाय, गरीब से सही ढंग से बर्ताव नहीं करता है, तो उस पर भी शनि की सीधी दृष्टि पड़ती है और शनिदेव उन्हें उनके कर्मों के हिसाब से ही इसका फल देते हैं।
जीव दया का रखें खास ख्याल (Shani Asta 2023)
कई बार ऐसा होता है कि लोग बेवजह ही जीवों को परेशान करते रहते हैं। उन्हें मारते-पीटते रहते हैं। इस दौरान ऐसा भूलकर भी न करें। माना जाता है कि यदि शनिदेव की दृष्टि आप पर पड़ी, तो आपके जीवन के सारे मार्ग हमेशा के लिए बंद हो सकते हैं।