धर्म और अध्यात्म

Surya Gochar in March 2023: 2 दिन बाद चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, मीन संक्रांति इनके जीवन में ला रही है खुशियां

Surya Gochar/ Surya ka rashi parivartan/ meen or meena Sankranti effects on all zodiac signs: भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. बता दें कि इस राशि परिवर्तन सभी राशियों पर शुभ या अशुभ रूप से प्रभाव पड़ेगा। लेकिन विशेष रूप से तीन राशियां ऐसी होंगी, जिन्हें न केवल कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा बल्कि, आर्थिक रूप से भी उन्हें बड़ा लाभ मिलेगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें आखिर कौन सी है वो भाग्यशाली तीन राशियां...
2 min read
• •
Updated: 12 Mar 2023, 12:37 PM IST
surya_gochar_in_meen_rashi_called_meena_sankranti_effects_on_all_zodiac_signs.jpg

Surya Gochar/ Surya ka rashi parivartan/ meen or meena Sankranti effects on all zodiac signs: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो यह संक्रांति कहलाती है। हिन्दु पंचांग के मुताबिक सूर्य देव 15 मार्च 2023, बुधवार के दिन मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य का यह गोचर मीन राशि में होने के कारण इसे मीन या मीना संक्रांति के नाम से जाना जाता है। भोपाल के ज्योतिषाचार्य पं. बता दें कि इस राशि परिवर्तन सभी राशियों पर शुभ या अशुभ रूप से प्रभाव पड़ेगा। लेकिन विशेष रूप से तीन राशियां ऐसी होंगी, जिन्हें न केवल कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा बल्कि, आर्थिक रूप से भी उन्हें बड़ा लाभ मिलेगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें आखिर कौन सी है वो भाग्यशाली तीन राशियां...

वृषभ राशि को मिलेंगी खुशियां
वृषभ राशि के लोगों के लिए मीन राशि में सूर्य का गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। इसके प्रभाव से इस राशि के लोगों की आय बढ़ेगी। वहीं पहले से किए गए निवेश में इन्हें अब लाभ मिलेगा। शेयर बाजार या सट्टा में निवेश किया गया पैसा इस राशि के लोगों के लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान ये लोग आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। वहीं इस अवधि में इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

मिथुन राशि
सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव मिथुन राशि पर भी नजर आएगा। इस अवधि में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। जो लोग पहले से ही नौकरी पेशा हैं, उन्हेंं कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को इस अवधि में धन लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान इन लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं।

कर्क राशि
मीन संक्रांति का कर्क राशि के लोगों पर भी शुभ प्रभाव पड़ेगा। पिछले कई दिनों से इनके अटके पड़े काम इस अवधि में पूरे होंगे। विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स का सपना पूरा हो सकता है। इस अवधि में इस राशि के लोगों के भाग्योदय के संकेत मिल रहे हैं। कार्य या बिजनेस से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा का लाभ भविष्य में मिलेंगे।

Updated on:
12 Mar 2023, 12:37 PM IST
Published on: