धर्म और अध्यात्म

Vastu Shastra: गलत तरीके से मनी प्लांट लगाने से हो सकती है धन हानि, जानिए क्या है मनी प्लांट लगाने का सही तरीका

Money Plant: वास्तु शास्त्र में पेड़ पौधों को सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का कारक माना गया है। ऐसे में सौभाग्य और खुशहाली का प्रतीक माने जाने वाले मनी प्लांट को गलत तरीके से लगाने पर आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।

2 min read
Vastu Shastra: गलत तरीके से मनी प्लांट लगाने से हो सकती है धन हानि, जानिए क्या है मनी प्लांट लगाने का सही तरीका

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पेड़-पौधे खुशहाली, सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक माने जाते हैं। वहीं आपको कई घरों में मनी प्लांट का पौधा लगा हुआ दिख जाएगा। माना जाता है कि मनी प्लांट का पौधा लगाने से यह घर की केवल शोभा ही नहीं बढ़ता, बल्कि आपके जीवन में बरकत भी लाता है। लेकिन वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का पौधा गलत तरीके से लगाने से इसका आपके जीवन और परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं मनी प्लांट लगाने के वास्तु नियम...

1. उत्तर-पूर्व दिशा को बृहस्पति ग्रह की दिशा माना गया है। वास्तु के मुताबिक मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ नहीं माना जाता। क्योंकि ऐसा करने से परिवार के लोगों के स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।

2. घर में जब मनी प्लांट का पौधा बढ़ने लगे तो उसकी बेल को रस्सी से सहारे दीवार पर चढ़ा देना चाहिए। क्योंकि मनी प्लांट के पौधे की पत्तियां जमीन पर पड़ी रहना शुभ नहीं माना जाता। इससे सुख-समृद्धि में कमी होने लगती है।

3. मनी प्लांट को घर की पूर्व-दक्षिण दिशा यानी आग्नेय कोण में रखना सबसे शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से परिवार के सदस्यों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

4. मनी प्लांट का पौधा लगाते समय और तिथियों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में मनी प्लांट का पौधा शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर कृष्ण पक्ष की सप्तमी के बीच में लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: बाएं हाथ में सोना पहनने से जीवन में बढ़ सकती हैं समस्याएं, जानिए सोने के आभूषण पहनते समय किन बातों का रखें ध्यान

5. वास्तु के अनुसार कभी भी रविवार के दिन मनी प्लांट के पौधे में पानी नहीं देना चाहिए। साथी ही आर्थिक स्थिति बेहतर बनाए रखने के लिए मनी प्लांट में पानी देते समयू इसमें थोडा सा दूध मिलाना शुभ माना जाता है।

Updated on:
05 May 2022 12:52 pm
Published on:
05 May 2022 12:51 pm
Also Read
View All