31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाएं हाथ में सोना पहनने से जीवन में बढ़ सकती हैं समस्याएं, जानिए सोने के आभूषण पहनते समय किन बातों का रखें ध्यान

Astrology Tips: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धातुओं का हमारे जीवन पर एक खास प्रभाव होता है। साथ ही हर धातु का संबंध किसी ना किसी ग्रह से बताया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 5 May 2022, 11:45 AM IST

jupiter metal astrology, gold jewelry, gold jewellery, gold ring right hand, सोना पहनने के नियम, सोना पहनने के नुकसान, सोने की अंगूठी पहनने के फायदे, धातु सोना गोल्ड, सोने की अंगूठी किस हाथ में पहने, धातु प्रभाव, बृहस्पति दोष होने पर, तांबा, सोना, चांदी, प्लैटिनम, हीरा,

बाएं हाथ में सोना पहनने से जीवन में बढ़ सकती हैं समस्याएं, जानिए सोने के आभूषण पहनते समय किन बातों का रखें ध्यान

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह से संबंधित कोई ना कोई धातु मानी गई है। जिसका खास प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर भी पड़ता है। माना जाता है कि जहां एक तरफ तांबा, सोना, चांदी, प्लैटिनम और हीरा आदि का सही इस्तेमाल आपके जीवन में सुख-समृद्धि ला सकता है। वहीं ये धातुएं आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकती हैं। इसलिए जो लोग सोने के आभूषण पहनते हैं उन्हें इन बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए अन्यथा जीवन में दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं...

1. क्रोधी व्यक्ति न पहनें- सोना धातु को ऊर्जा का कारक माना गया है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों को अधिक गुस्सा आता है उन्हें सोने की चीजें नहीं पहननी चाहिए। क्योंकि सोना पहनने से आपके भीतर काफी ऊर्जा का प्रवेश होता है।

2. बृहस्पति दोष होने पर- सोना पहनने से जीवन में सुख-समृद्धि और धन का वास होता है। परंतु जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति अच्छी ना हो, उन्हें सोना ना पहनने की सलाह दी जाती है। अन्यथा इसके अशुभ प्रभाव के कारण आपके जीवन में समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

3. बाएं हाथ में ना पहनें- सोने को प्रतिष्ठा का कारक और शास्त्रों में भी काफी प्रति पवित्र माना गया है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सोने के आभूषण कभी भी बाएं हाथ में धारण नहीं करने चाहिए। यह नियम स्त्री तथा पुरुष दोनों के लिए लागू होता है। माना जाता है कि बाएं हाथ में सोना धारण करने से जीवन में नकारात्मकता आती है।

4. अनजान लोगों को न दें- शस्त्रों के अनुसार सोने का दान या किसी को तोहफे में देना काफी शुभ माना गया है। लेकिन ध्यान रखें कि सोने धातु की कोई चीज कभी किसी अनजान व्यक्ति को नहीं देनी चाहिए। क्योंकि माना जाता है कि ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: तकिए के नीचे इस एक चीज को रखकर सोने से नौकरी और व्यापार में सफलता की बढ़ती हैं संभावनाएं