31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिष: तकिए के नीचे इस एक चीज को रखकर सोने से नौकरी और व्यापार में सफलता की बढ़ती हैं संभावनाएं

Astrology Tips: जीवन में ग्रहों के अपने अनुकूल होने से व्यापार, नौकरी और अन्य कार्यों में सफलता की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में तकिए के नीचे इन चीजों को रख कर सोने से शुभ परिणाम मिलने की मान्यता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 5 May 2022, 10:40 AM IST

astrological remedies for business growth, naukri pane ke upay, dhan labh ke upay, ज्योतिष शास्त्र, बृहस्पति ग्रह का उपाय, शनि की साढ़ेसाती के उपाय, शुक्र ग्रह का उपाय, नौकरी में तरक्की के उपाय, व्यापार में बरकत के उपाय, चांदी धातु, हल्दी की गांठ के टोटके,

ज्योतिष: तकिए के नीचे इस एक चीज को रखकर सोने से नौकरी और व्यापार में सफलता की बढ़ती हैं संभावनाएं

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का बहुत महत्व होता है। माना जाता है कुंडली में ग्रह-नक्षत्र आपके अनुकूल हों तो व्यक्ति के जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। वहीं उसे हर कार्य में तरक्की और प्रसिद्धि हासिल करने में मदद मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक धातुओं और कुछ वस्तुओं का इस्तेमाल भी ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर करने में किया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि तकिए के नीचे किन चीजों को रख कर सोने से ग्रहों की स्थिति मजबूत होने के साथ ही व्यक्ति को व्यापार, नौकरी में उन्नति प्राप्त होती है...

1. हल्दी की गांठ
बृहस्पति ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में भाग्य, मान-सम्मान, धन, वैभव, दाम्पत्य जीवन और बहुतायत का कारक ग्रह माना गया है। कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति शुभ हो तो भाग्य हमेशा आपका साथ देता है और आपको जीवन के हर क्षेत्र में उन्नति मिलती है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है वे लोग अपने तकिए के नीचे पीले कपड़े में हल्दी की गांठ बांधकर रख कर सोएं। ऐसा करने से बृहस्पति शुभ फल देता है और नौकरी या व्यापार में आपको शुभ परिणाम मिलने लगेंगे।

2. चांदी की मछली
ज्योतिष शास्त्र कहता है कि कुंडली में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम, ऐश्वर्य, सुंदरता, आभूषण आदि का कारक माना जाता है। वहीं जिनकी कुंडली में शुक्र ग्रह शुभ नहीं होता वे लोग इसके फलों से वंचित रह जाते हैं। इसके लिए शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए चांदी धातु का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। ऐसे में आप अपने तकिये के नीचे चांदी के बर्तन में पानी भरकर उसमें चांदी की एक मछली रख कर पलंग के नीचे रख लें। इस उपाय को करने से शुक्र ग्रह के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।

3. लोहे की अंगूठी
शनि देव को कर्म और न्याय का देवता माना जाता है। माना जाता है कि शनि ग्रह के कुंडली में ठीक स्थिति में ना होने से जीवन में समस्याओं का पहाड़ खड़ा हो जाता है। वहीं जिन लोगों पर शनि की ढैया या साढ़े साती का अशुभ प्रभाव होता है उन्हें जीवन में कई दुखों का सामना करना पड़ता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनि ग्रह को प्रबल बनाने और शनिदेव की कृपा प्राप्ति के अपने तकिए के नीचे लोहे की अंगूठी रख कर सोना अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आप लोहे के बर्तन में पानी भरकर पलंग के नीचे रखें और फिर सुबह इस पानी को पीएं। इस उपाय को करने से कुंडली में शनि की स्थिति बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें: Lal Kitab Upay: घर में सुख-शांति और धन में बढ़ोतरी के लिए आजमाएं ये उपाय