Vastu: शास्त्रों में भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है। गणेश जी की कृपा से जीवन के सभी दुखों से मुक्ति मिलने के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। तो आइए जानते हैं घर में किस जगह गणपति की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है।
शास्त्रों में अभी देवों से पहले भगवान गणेश की पूजा का विधान है। माना जाता है कि गणपति जी की कृपा से आपके जीवन के सभी विघ्न दूर होने के साथ ही घर परिवार के क्लेशों से मुक्ति मिलती है है। वहीं घर में गणपति जी की मूर्ति का सही स्थान पर विराजमान होने से सुख-समृद्धि और वैभव में बढ़ोतरी होती है। तो आइए जानते हैं घर में भगवान गणेश को किस दिशा और किस तरीके से विराजित करना शुभ होता है...
1. घर में कहां रखें गणपति की मूर्ति
वास्तु शास्त्र के मुताबिक भगवान गणेश की प्रतिमा को घर के उत्तर-पूर्वी कोने में स्थापित करने और नियमित इनकी पूजा से घर का वास्तु दोष दूर होता है और साथ ही परिवार के लोगों का सुख-सौभाग्य बना रहता है।
2. गणेश जी को घर में कहां रखना नहीं होता शुभ
माना जाता है कि भगवान गणेश की मूर्ति को कभी भी घर की दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए और पूजा घर के आस-पास कूड़ा-कचरा या टॉयलेट भी नहीं होना चाहिए वरना इससे नकारात्मकता बढ़ती है।
3. कैसी हो गणपति की मूर्ति
घर के मंदिर में कभी भी गणपति जी की प्लास्टर ऑफ पेरिस की बनी हुई मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि वास्तु शास्त्र की दृष्टि से धातु, गोबर या मिट्टी से बनी हुई गणेश भगवान की मूर्ति ही शुभ मानी जाती है।
4. वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के मंदिर में गणपति जी की ऐसी मूर्ति होनी चाहिए जिसमें वह बैठी हुई मुद्रा में हों। क्योंकि खड़े हुए गणेश जी की प्रतिमा दुकान या कार्यस्थल पर रखना ही शुभ माना गया है।
5. घर में गणपति जी की ऐसी मूर्ति स्थापित करनी चाहिए जिसकी सूंड बाएं तरफ मुड़ी हुई हो।
यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: व्यक्ति को अंदर तक हिला देती हैं ये परिस्थितियां