Lord Brihaspati: अगर आप भी जीवन की कठिनाइयों से मुक्ति और सुख-शांति चाहते हैं, तो गुरुवार को इस आसान एवं प्रभावी विधि से भगवान बृहस्पति की आराधना कर सकते हैं। यह जरूरी नियम बताए गए हैं।
Lord Brihaspati: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। मान्यता है कि सच्चे मन से उनकी पूजा करने से ज्ञान, धन, वैभव और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है। यदि आप भी जीवन की कठिनाइयों से मुक्ति और सुख-शांति चाहते हैं, तो गुरुवार को इस आसान एवं प्रभावी विधि से भगवान बृहस्पति की आराधना करें। यह विधि न केवल सरल है, बल्कि नियमित करने पर चमत्कारिक परिणाम देती है। आइए जानते हैं, कैसे करें पूजा…
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को सभी ग्रहों का गुरु कहा गया है, इसलिए इस दिन उनका पूजन विशेष फलदायी होता है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा भाव से गुरुवार का व्रत रखता है, उस पर बृहस्पति देव की असीम कृपा होती है। यह व्रत आर्थिक समृद्धि, मानसिक शांति और पारिवारिक सुख प्रदान करता है।
गुरुवार का शुभ रंग पीला माना गया है। इस दिन पीले वस्त्र पहनना और पूजा में पीले फूल या हल्दी का प्रयोग करना शुभ होता है। व्रतधारी प्रायः घी, चने की दाल और पीले रंग के पदार्थों से व्रत का पारण करते हैं। इस व्रत को करने से जीवन से गुरु दोष समाप्त होता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।