धर्म

August 2022 Vrat Tyohar List: नाग पंचमी, श्रावणी पूर्णिमा और कृष्णोत्सव सहित अगस्त माह में पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत एवं त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल 2022 में अगस्त महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ने से यह काफी खास होने वाला है। अगस्त माह की शुरूआत सावन मास के तीसरे सोमवार के साथ होगी जिसके अगले दिन नाग पंचमी व्रत है। साथ ही इस महीने में स्कंद षष्ठी व्रत, जन्माष्टमी सहित कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहे हैं।

less than 1 minute read
August 2022 Vrat Tyohar List: नाग पंचमी, श्रावणी पूर्णिमा और कृष्णोत्सव सहित अगस्त माह में पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत एवं त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

August 2022 Festival List: हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल अगस्त महीने का शुभारंभ भगवान गणेश के आशीर्वाद से होगा। 1 अगस्त को को श्रावण विनायक चतुर्थी व्रत है। इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा और व्रत किया जाता है। अगस्त महीने की दूसरी तारीख में नाग पंचमी व्रत पड़ रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सर्प देवता की पूजा का विधान है। साथ ही इस महीने में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहे हैं। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहनों के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें रक्षासूत्र के रूप में भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। वहीं भगवान कृष्ण के जन्म दिवस के रूप में जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। तो आइए जानते हैं अगस्त माह में पड़ने वाले सभी व्रत एवं त्योहारों की पूरी लिस्ट...

अगस्त 2022 व्रत और त्योहार
1 अगस्त 2022 (सोमवार): सावन का तीसरा सोमवार व्रत और श्रावण विनायक चतुर्थी व्रत

2 अगस्त 2022 (मंगलवार): नाग पंचमी तथा सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत

3 अगस्त 2022 (बुधवार): स्कंद षष्ठी व्रत

8 अगस्त 2022 (सोमवार): सावन का चौथा सोमवार व्रत, श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत

9 अगस्त 2022 (मंगलवार): सावन का चौथा मंगला गौरी व्रत, भौम प्रदोष व्रत

11 अगस्त 2022 (गुरुवार): रक्षाबंधन (राखी), श्रावणी पूर्णिमा

12 अगस्त 2022 (शुक्रवार): वरलक्ष्मी व्रत

14 अगस्त 2022 (रविवार): कजरी तीज

17 अगस्त 2022 (बुधवार): सिंह संक्रांति

19 अगस्त 2022 (शुक्रवार): जन्माष्टमी (कृष्णोत्सव, दही हांडी)

23 अगस्त 2022 (मंगलवार): अजा एकादशी

24 अगस्त 2022 (बुधवार): प्रदोष व्रत

30 अगस्त 2022 (मंगलवार): हरतालिका तीज

Published on:
31 Jul 2022 02:13 pm
Also Read
View All