वास्तु के जानकारों की मानें तो घर में मोरपंख रखना बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि इससे घर में सदा सुख-समृद्धि, धन और संपदा बनी रहती है। आइए जानते हैं इससे जुड़े नियम...
शास्त्रों में मोरपंख का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से माना गया है। उनकी पूजा में मोरपंख रखने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं। वहीं वास्तु के जानकारों की मानें तो केवल कृष्ण पूजा के दौरान ही नहीं बल्कि हमेशा मोरपंख रखना बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि घर में मोरपंख रखने से यह कई प्रकार के वास्तु दोषों को समाप्त करता है। तो आइए जानते हैं किस दिशा में मोरपंख रखने से मिलते हैं लाभ...
घर में किस दिशा में लगाएं मोरपंख
वास्तु शास्त्र के अनुसार मोरपंख को घर में हमेशा किसी शुभ अवसर के दिन ही खरीदकर लाएं। घर में मोरपंख को अग्निकोण में लगाना सर्वोत्तम माना गया है। वहीं अगर आप आर्थिक तंगी से परेशान है तो घर के दक्षिणी-पूर्वी कोने में मोरपंख लगाने से पैसों से जुड़ी दिक्कतें दूर होती हैं और घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।
इसके अलावा जिन लोगों की कुंडली में राहु दोष है उन्हें भी अपने पास मोरपंख रखने की सलाह दी जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार आठ मोरपंख को एक साथ नीचे से सफेद धागे से बांध दें और फिर 'ओम सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जाओं और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।
यह भी पढ़ें: स्वप्न शास्त्र: क्या आपको भी नजर आते हैं ये अजीब सपने? जानें क्या है इनका मतलब