हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत खास माना गया है। भगवान विष्णु को समर्पित यह व्रत हर महीने में दो बार पड़ता है। आइए जानते हैं भाद्रपद मास में कब-कब है एकादशी...
Bhadrapada 2022 Ekadashi Date And Upay: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को भगवान विष्णु को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि एकादशी तिथि के दिन जो व्यक्ति विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करता है और व्रत रखता है उसकी भगवान विष्णु हर इच्छा पूरी करते हैं। तो आइए जानते हैं भादो मास में कब-कब है एकादशी और साथ ही जानें एकादशी के दिन किन उपायों द्वारा करें भगवान विष्णु को प्रसन्न...
भाद्रपद एकादशी 2022 तिथि
भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 23 अगस्त 2022 को सुबह 07:02 बजे से होकर इसकी समाप्ति 24 अगस्त 2022 को सुबह 05:09 बजे होगी। इसे अजा एकादशी भी कहते हैं।
वहीं पंचांग के अनुसार 06 सितंबर 2022 को पदमा एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा की जाती है।
एकादशी व्रत के उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान विष्णु को तुलसी दल अतिप्रिय है। ऐसे में एकादशी व्रत वाले दिन भगवान विष्णु को तुलसी का पत्ता डालकर खीर का भोग लगाएं। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। लेकिन शास्त्रों में एकादशी के दिन तुलसी का पत्ता तोड़ने की मनाही है इसलिए एक दिन पहले ही पूजा के लिए तुलसी का पत्ता तोड़कर रख लें।
मान्यता है कि जो भक्त एकादशी के दिन व्रत और पूजन करता है विष्णु जी की कृपा से उसके सभी पापों और कष्टों का नाश होता है। साथ ही एकादशी तिथि की शाम को तुलसी पूजन के बाद घी का दीपक जलाएं। फिर कम से कम 5 या 11 बार तुलसी की परिक्रमा करें। मान्यता है कि इससे घर में सदा खुशहाली और धन-धान्य में बना रहता है।
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2022 Upay: रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन मिलकर करें ये 2 उपाय, जीवन में सुख-समृद्धि और आपसी प्रेम में होगी वृद्धि