Seeing Cow In Dream: स्वप्न शास्त्र के अनुसार हमें दिखाई देने वाले सपने हमारे साथ होने वाली चीजों के शुभ या अशुभ संकेत देते हैं। आइए जानते हैं सपने में गाय को देखने का क्या मतलब होता है।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार आपको दिखाई देने वाले सपने भी आपके साथ घटित होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के संकेत देते हैं। ऐसे में इन संकेतों को पहचानकर आप अपने साथ होने वाली किसी अनहोनी से खुद को बचा भी सकते हैं। कई सपने होते हैं जिन्हें हम उठने के बाद भूल जाते हैं। वहीं कुछ सपने आपको बखूबी याद रहते हैं। ऐसे में सपने में दिखाई देने वाली चीजों को नजरअंदाज करने के बजाय उनके मतलब जानकर बहुत से अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।
सपने में गाय देखना
हिन्दू धर्म में गाय को गौमाता मानकर उसकी पूजा की जाती है। मान्यता है कि गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। वहीं स्वप्न शास्त्र में सपने में गाय का दिखाई देना एक शुभ संकेत माना गया है। मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति को सपने में गाय दिखाई देती है तो यह इस बात का भी संकेत है कि उसे आने वाले समय में सुखों की प्राप्ति होने वाली है।
इसके अलावा यदि आपको सपने में सफेद रंग की गाय दिखाई दी है तो यह सपना इस बात की तरफ इशारा करता है कि जो लोग या व्यापारी सफेद चीजों का व्यवसाय करते हैं उन्हें अपने कारोबार में खास मुनाफा प्राप्त होने वाला है।
वहीं सपने में गाय के साथ उसका बछड़ा भी दिखाई दिया है तो ये अत्यंत शुभ सपना माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में गाय और बछड़े का दिखाई देना भविष्य में आर्थिक लाभ का संकेत होता है। खासतौर पर सावन मास में ऐसा सपना आना एक शुभ शगुन माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Jaljhoolni Ekadashi 2022: अगले महीने में कब है जलझूलनी एकादशी, जानें इस व्रत का महत्व