धर्म

फेंगशुई शास्त्र के अनुसार घर में शांति और सौभाग्य को आकर्षित करने वाली ये चीज लगाना माना जाता है बेहद शुभ

Wind Chimes: फेंगशुई शास्त्र के अनुसार मधुर ध्वनि वाली विंड चाइम्स घर में लगाने लगाने से यह सकारात्मक ऊर्जा के साथ ही शांति और सौभाग्य को आकर्षित करती हैं।

2 min read
फेंगशुई शास्त्र के अनुसार घर में शांति और सौभाग्य को आकर्षित करने वाली ये चीज लगाना माना जाता है बेहद शुभ

अक्सर लोग घर में सजावट की ऐसी बहुत सी चीजें लगा लेते हैं जिनका महत्व उन्हें नहीं पता होता। उन्हीं में से एक है विंड चाइम्स। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार विंड चाइम्स केवल घर की साज-सज्जा को ही नहीं बढ़ाते हैं, बल्कि घर के सुख-सौभाग्य के लिए भी इन्हें शुभ माना जाता है। विंड चाइम्स घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाकर आने वाली बाधाओं को दूर करने में सहायक मानी जाती हैं। लेकिन फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, घर में अनुकूल ऊर्जाओं को आकर्षित करने के लिए विंड चाइम्स का सही चयन भी जरूरी है। तो आइए जानते हैं किन दिशाओं में किस तरह की विंड चाइम्स को लगाना शुभ माना जाता है...

दिशा और विंड चाइम्स का महत्व

1. फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, विंड चाइम्स को आमतौर पर घर के मुख्य द्वार पर, बगीचों, बरामदे या बालकनी में लटकाना शुभ माना जाता है। घर की पश्चिम दिशा में विंड चाइम्स लगाने से यह बच्चों की भलाई और उनमें रचनात्मकता बढ़ाने के लिए बेहतर मानी जाती हैं।

2. वहीं उत्तर-पश्चिम दिशा में इन्हें लगाने से यह आपके जीवन में सहायक लोगों की संख्या में वृद्धि करती है।

3. बांस की विंड चाइम्स घर में लगाने से यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर रख कर ये घर में शांति, सुरक्षा और सौभाग्य को बढ़ावा देते हैं। साथ ही लकड़ी की विंड चाइम्स यानी झंकार को घर के लोगों के विकास, स्वास्थ्य और धन प्राप्ति से जोड़ा जाता है।

4. चीनी मिट्टी से बनी विंड चाइम्स पृथ्वी तत्व में पृथ्वी तत्व शामिल होता है। ऐसे में फेंगशुई शास्त्र के अनुसार चीनी मिट्टी के विंड चाइम्स को उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम या दक्षिण-पूर्व दिशा में आप अपने घर या दफ्तर के केंद्र में लगा सकते हैं।

5. घर के मंदिर के बाएं तरफ पीतल की घंटियों वाली विंड चाइम्स का चुनाव शुभ माना जाता है। इसके लिए आप भगवान गणेश, हाथी या मोर के डिजाइन वाली घंटियां चुन सकते हैं।

किन बातों का रखें ख्याल- फेंगशुई शास्त्र के अनुसार जहां घर के सभी सदस्य खाते हैं, आराम करते हैं, काम करते या बैठते हैं, वहां विंड चाइम्स को नहीं लटकाना चाहिए। इसके अतिरिक्त घर या दफ्तर में विंड चाइम्स को ऐसी चीजों से कम से कम 2 फीट की दूरी पर लटकाना चाहिए जो आने वाली हवा को बाधित करती हैं।

यह भी पढ़ें: Shani Gochar 2022, Vrishchik Rashi: शनि के राशि परिवर्तन का वृश्चिक राशि वालों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?

Published on:
25 Apr 2022 12:06 pm
Also Read
View All