
हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति बनी रहे और उसके लिए धन तथा सफलता प्राप्ति के मार्ग सदा खुले रहें। वहीं फेंगशुई शास्त्र में भी कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है तथा सुख-समृद्धि बनी रहती है। इन्हीं उपायों में से एक है घर में 9 मछलियां लाकर रखना। तो आइए जानते हैं घर में कैसी मछली रखना शुभ माना जाता है...
घर में रखें ये 9 मछलियां
फेंगशुई शास्त्र के अनुसार घर में 8 काली और 1 सुनहरे रंग की मछली रखना बहुत शुभ माना गया है। आप इन 9 मछलियों को घर में फिश एक्वेरियम में रख सकते हैं। मान्यता है कि घर में फिश एक्वेरियम में ये 9 मछलियां रखने से नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता तथा साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा संचारित होती है।
घर में फिश एक्वेरियम में 9 मछलियां रखने के लाभ
फेंगशुई शास्त्र के मुताबिक आप यदि अपने घर के ड्राइंग रूम में फिश एक्वेरियम में 8 काली और 1 सुनहरी मछली रखते हैं तो यह जीवन में सौभाग्य में वृद्धि कर सकती हैं। आप इसे अपने ड्रॉइंग रूम की पूर्व या उत्तर दिशा में रख सकते हैं। इसके अलावा अपने घर के मुख्य द्वार के बाईं तरफ भी फिश एक्वेरियम रखना शुभ माना जाता है।
इसके अलावा आर्थिक समस्याओं को दूर करने और मान-सम्मान में बढ़ोतरी के लिए भी ये मछलियां शुभ मानी जाती हैं।
साथ ही फेंगशुई शास्त्र के अनुसार इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी फिश एक्वेरियम को अपने बेडरूम में नहीं रखना चाहिए अन्यथा यह आपकी नींद में विघ्न पैदा कर सकता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: Jupiter Planet Transit 2022: 29 जुलाई से गुरु होंगे मीन राशि में वक्री, इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान!