
सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के विभिन्न हिस्सों की बनावट, आकार-प्रकार, रंग और तिलों की स्थिति को बहुत महत्व दिया गया है। जिसके आधार पर किसी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी बातों को पता लगाया जा सकता है। वहीं कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जो अगर किसी लड़की में हैं तो वह शादी के बाद एक अपने ससुराल वालों के लिए बहुत लकी साबित होती है और उसकी गुणों से घर में रौनक बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वे लक्षण...
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि जिन लड़कियों की उंगलियां लंबी और खूबसूरत होती हैं वे शादी के बाद अपने पति के लिए सौभाग्यशाली साबित होती हैं और पति की तरक्की सहायक बनती हैं। साथ ये लड़कियां ससुराल में अपनी हर जिम्मेदारी को बखूबी तथा भरोसे के साथ निभाती हैं।
इसके अलावा सामुद्रिक विज्ञान में मान्यता है कि जिनका माथा तीन अंगुल से अधिक चौड़ा और चंद्रमा के आकार का होता है वे लड़कियों भाग्य की बहुत धनी होती हैं। शादी के बाद ये लड़कियां जिस घर भी जाती हैं वहां हमेशा बरकत बनी रहती है।
जिन लड़कियों के पैर का अंगूठा गोल, चौड़ा तथा लालिमा लिए होता है वे अपने जीवन में सफलता हासिल करने के साथ ही दूसरों के लिए उससे भी अधिक भाग्यशाली होती हैं।
यह भी पढ़ें: Surya Rashi Parivartan 2022: 17 सितंबर को होगा सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश, इस ग्रह गोचर से चमकेगी इन लोगों की किस्मत