धर्म

Surya Rashi Parivartan ( Makar Sankranti 2021 ) : मकर संक्रांति पर सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, जाने अपना राशिफल

मेष से मीन तक का राशिफल, जानिए किनके लिए बनेगा धन, सुख-समृद्धि का योग, और किनकी बढ़ेंगी परेशानियां...

4 min read
Jan 10, 2021
good and bad effects of Surya Rashi Parivartan on Makar Sankranti2021

वर्ष 2021 में एक बार फिर सूर्य राशि परिवर्तन कर मकर राशि में जा रहे हैं। ये परिवर्तन 14 जनवरी को मकर संक्रांति के रूप में होने वाला है। ग्रहों के राजा सूर्य सुबह 8रू03 बजे शुभ मुहूर्त पर धनु से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में ज्योतिष के जानकारों की मानें तो यह योग इस बार काफी खास होने वाला है। इस दौरान जहां सिंह और धनु राशि के जातकों को अपार धन लाभ होने की संभावना है। तो वहीं कई राशियों पर इसका नकारात्मक असर भी पड़ेगा। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला हैण्ण्ण्

मकर संक्रांति का असर राशियों पर : Effects on zodiac signs of Surya Rashi Parivartan
1. मेष राशि
आपकी राशि के जातकों के लिए ये समय बेहद शुभ रहेगा। इस दौरान जातक के तरक्की और यश प्राप्ति का मार्ग खुलेंगे। वही नौकरी बदलने की इच्छा रखने वालों के लिए भी यह समय विशेष रूप से उत्तम रहेगा। हालांकिए सूर्य की युती शनि के साथ भी हैए जो अशुभ संकेत भी देती हैए ऐसे में किसी बड़े बुजुर्ग के साथ आपका मतभेद होना संभव है। सर्तक रहेंए कहीं रिश्तों में दरार न आ जाए।

2. वृषभ राशि
आपकी राशि के जातकों के जीवन में इसका मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको जॉब संबंधी लाभकारी यात्राएं करनी पड़ सकती है। आपका इस दौरान किया गया निवेश लाभदायक साबित होगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। लेकिन खर्चों में इजाफे के अलावा मां के सेहत में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा जीवनसाथी या प्रेमी के साथ संबंध में कटु हो सकता है।

3. मिथुन राशि
इस समय कुंडली के अष्टम भाव में सूर्य चला जायेगा। ऐसे में मिथुन राशि के लिए कठिनाइयों भरा समय आ सकता है। नौकरी और व्यापार में बेहतर फल प्राप्ति के लिएए उन्हें ज्यादा मेहनत करनी होगी। खर्चे बढ़े जायेंगेए जिसके चलते आर्थिक तंगी से जूझना भी पड़ सकता है। व्यवहार में चिड़चिड़ापन दिखने के अलावा शादीशुदा लोगों के जीवन में ससुराल पक्ष से विवाद भी हो सकता है।

4. कर्क राशि
सूर्य इस समय आपके सप्तम भाव में चले जायेंगे। जिसके कारण जीवन में इसका मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। इस दौरान जॉब से जुड़े यात्रा करने पड़ सकते है जो आपके लिए लाभकारी होंगे। कुछ जातकों को बड़े पद या पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा परेशानियांए तनाव आदि बढ़ सकती हैंए शादी शुदा लाइफ और लव लाइफ में भी मुश्किलें बढ़ने की भी सम्भावना है। वहीं व्यापार से जुड़ी समस्याएं भी वृहद होंगी। खर्चों में वृद्धि के आसार है। लेकिन ध्यान रखें कि इस समय किसी कानूनी विवाद वाद.विवाद में फंसने से बचना होगा।

5. सिंह राशि
सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ ही आपके छठे भाव में विराजमान हो जाएंगे। जो आपके लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो जो जातक नौकरी में बदलाव की कामना रखते हैंण् उनके लिए भी यह समय बेहतर होगा। इस दौरान आपकी पदोन्नति संभव हैए साथ ही अपार धन का लाभ व्यवसाय में देखने को मिल सकता है। वहीं विद्यार्थियों के लिए भी यह समय काफी महत्वपूर्ण होगा। आपकी मेहनत का फल प्रतियोगिता परीक्षाओं में देखने को मिलेगा।

6. कन्या राशि
आपके पंचम भाव में इस समय सूर्य का गोचर होगा। यह समय आपके लिए ठीक नहीं है । इस दौरान अशुभ घटनाएं घट सकती हैं। नौकरी तक जाने तक की संभावना उत्पन्न हो सकती है। संतान की खराब सेहत से जूझना पड़ सकता है। वहीं भविष्य को लेकर तनाव बढ़ेगाए जीवन साथी के साथ विवाद भी संभव है। इस दौरान आपको यात्रा करने से भी बचना चाहिए।

7. तुला राशि
सूर्य आपके चतुर्थ भाव में विराजमान रहेंगे। जिसका आपको मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। आर्थिक रूप से आपको इस समय लाभ होने वाला हैए धन स्त्रोत बढ़ेंगे।जमीन में या किसी तरह का निवेश कर सकते हैं। लेकिन आपको इस दौरान सेहत संबंधी सावधानियां विशेष रूप से बरतने की आवश्यकता होगी। मां के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे ।

8. वृश्चिक राशि
14 इस समय आपके तृतीय भाव में स्थित होगा। इस दौरान आपको पुराने संपर्कों से लाभ हो सकता है। शत्रु हावि होने की कोशिश करेंगे। लेकिनए आपको हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा। जिससे आप उन्हें परास्त कर पायेंगे। इस दौरान आपको अपने सगे.संबंधियों और सहकर्मियों से भरपूर सहयोग मिल सकता है। उचित होगा इस समय लंबी यात्रा करने से बचेंए जबकि छोटी यात्राएं लाभदायक सिद्ध होंगी।

9. धनु राशि
इस समय सूर्य आपके द्वितीय भाव में विराजमान हो जायेंगे। जो आपको कई तरह से लाभ देंगे। इस दौरान आप कहीं निवेश करेंए आपके लिए लाभदायक होगा। आय में वृद्धि के योग भी है। साथ ही साथ धन के अन्य स्त्रोत खुलेंगे। आर्थिक जीवन में सुधार आयेगा। आपको बस इस दौरान अपने खर्चों को कंट्रोल करने की जरूरत है।

10. मकर राशि
सूर्य इस समय आपकी ही राशि मकर में होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना है। व्यापार में इस दौरान अच्छा लाभ होने की संभावना है। लेकिन जॉब में कुछ चुनौतिया उत्पन्न हो सकती हैंए जबकि नौकरी बदलना इस समय आपके लिए घातक हो सकता है। छात्रों के लिए यह समय शुभ होगा। नए कोर्सए विषय या अध्ययन के लिए यह शुभ समय होगा।

11. कुम्भ राशि
सूर्य आपके द्वादश भाव में इस समय रहेंगे। इस दौरान आपको धन हानि हो सकती है। खर्चों में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही व्यापारियों के लिए भी यह समय शुभ नहीं है। नया निवेश से बचने के साथ ही इस दौरान गैरकानूनी गतिविधियां से भी बचें। अन्यथा जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। छात्र भी इस दौरान खुद में अच्छा महसूस नहीं करेंगे।

12. मीन राशि
सूर्य का गोचर 14 जनवरी से आपके एकादश भाव में होगा। इस दौरान सफलता आपके कदम चुमेगी। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। जॉब में भी लाभ होगा। आय में अच्छी वृद्धि की संभावना है। घर में कोई मंगल कार्य संपन्न हो सकता है।

Published on:
10 Jan 2021 02:35 pm
Also Read
View All