Maha Navami 2022 Upay: ज्योतिष मान्यता है कि नवरात्रि की नवमी तिथि को जो कोई पूरे विधि-विधान से और श्रद्धापूर्वक मां सिद्धिदात्री की उपासना करता है उसे सभी सिद्धियां प्राप्त होती हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं...
Maha Navami 2022 Date And Upay: नवरात्रि का आखिरी दिन यानी नवमी तिथि को बहुत शुभ माना जाता है। इसे दुर्गा नवमी या महानवमी भी कहते हैं। इस दिन दुर्गा मां के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री देवी की पूजा की जाती है। साथ ही कन्या पूजन करने की भी परंपरा है। शास्त्रों के अनुसार मां सिद्धिदात्री के पास अणिमा, महिमा, प्राप्ति, प्रकाम्य, गरिमा, लघिमा, ईशित्व और वशित्व ये आठ सिद्धियां हैं। इस साल 2022 में महानवमी तिथि मंगलवार, 4 अक्टूबर को है। ज्योतिष मान्यता है कि नवरात्रि की नवमी तिथि को जो कोई पूरे विधि-विधान से और श्रद्धापूर्वक मां सिद्धिदात्री की उपासना करता है उसे सभी सिद्धियां प्राप्त होती हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें महानवमी के दिन करने से माता रानी प्रसन्न होकर अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। साथ ही रोग, धन, विवाह संबंधी कष्ट दूर होते हैं। तो आइए जानते हैं महानवमी के उपाय...
महानवमी को करें ये उपाय
मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करने के लिए महानवमी के दिन केसर, चंदन का इत्र और गाय का घी इन तीनों चीजों को मिलाकर एक पान के पत्ते पर स्वास्तिक बनाएं। इसके बाद इस पान के पत्ते पर एक सुपारी रखकर कलावा बांध लें।
नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा में शृंगार की चीजें अर्पित की जाती हैं। महानवमी के दिन विधि-विधान से माता की पूजा के बाद इन शृंगार की चीजों को सुहागिन महिलाओं को दे दें। वहीं महानवमी के दिन किसी देवी मां के मंदिर जाकर उनके चरणों में आठ कमल के फूल चढ़ाएं। फिर एक लाल रंग की चुनरी में कुछ सिक्के, मखाने और बताशे रखकर इस चुनरी को देवी मां की गोद में रख दें। मान्यता है कि इससे देवी मां की खास कृपा प्राप्त होती है।
नवरात्रि की नवमी तिथि पर अपने घर के आग्नेय कोण में मां दुर्गा के नाम की ज्योत जलाएं। इसके साथ ही ज्योतिष अनुसार महानवमी वाले दिन दुर्गा सप्तशती के उत्तम चरित्र का पाठ करने से मां दुर्गा की कृपा से व्यक्ति के यश और धन-धान्य में वृद्धि होती है।
धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए महानवमी पर मां दुर्गा को गंगाजल से स्नान कराएं। इसके बाद विधिवत मां की पूजा करें और दुर्गा रक्षा कवच का पाठ करें। वहीं इस दिन पूजा के दौरान पीले रंग की कौड़ियों और शंख की पूजा को भी बहुत फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपको सभी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें - Navratri Kanya Puja: नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन के दौरान भेंट करें ये चीजें