धर्म

हस्तरेखा शास्त्र: धनवान होते हैं ऐसे लोग जिनकी हथेली में राहु पर्वत होता है ऐसा

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि हाथ में राहु पर्वत उन्नत स्थिति में मौजूद होता है तो ऐसे लोगों को जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती और उनका भाग्य भी हर काम में उनका साथ देता है।
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2022, 3:30 PM IST
palmistry, हस्तरेखा शास्त्र, rahu parvat in hand, rahu parvat par nakshatra, हथेली में राहु पर्वत, धनवान व्यक्ति, भाग्यशाली, राहु पर्वत पर त्रिभुज का चिन्ह, राहु पर्वत पर नक्षत्र का चिन्ह, राहु पर्वत की शुभ स्थिति, palmistry rahu lines, bhagya rekha in hand, शनि पर्वत,
हस्तरेखा शास्त्र: धनवान होते हैं ऐसे लोग जिनकी हथेली में राहु पर्वत होता है ऐसा

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार आपकी हथेली में सभी ग्रहों से संबंधित निश्चित रेखाएं तथा चिन्ह मौजूद होते हैं। वहीं हाथ में अलग अलग पर्वतों का भी खास महत्व बताया गया है। इन्हीं पर्वतों में से एक राहु पर्वत हथेली के बीच में मौजूद होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार राहु पर्वत की स्थिति व्यक्ति के धन और भाग्य से जुड़ी चीजों को बताती है। तो आइए जानते हैं हथेली में किस स्थिति में राहु पर्वत का होना धनवान व्यक्ति की पहचान होती है...

कहां मौजूद होता है हथेली में राहु पर्वत

हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि राहु पर्वत आपकी हथेली के बिल्कुल बीच में, मस्तिष्क रेखा के नीचे मौजूद होता है। यदि राहु पर्वत से होकर ही भाग्य रेखा स्पष्ट होकर शनि पर्वत तक जाती है तो ऐसे लोग अपने परोपकारी, प्रतिभाशाली और धार्मिक गुणों से जीवन में सभी प्रकार के सुख भोगते हैं।

राहु पर्वत की शुभ स्थिति

1. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि हथेली में राहु पर्वत पर नक्षत्र का चिन्ह होता है तो ऐसे लोगों को जीवन में अचानक से धन लाभ होता है। साथ ही ये लोग जीवन में तरक्की करते हुए आगे बढ़ते हैं और खूब सुख-सुविधाओं से युक्त जीवन व्यतीत करते हैं।

2. वहीं अगर हाथ में राहु पर्वत पर त्रिभुज का निशान हो तो ऐसे व्यक्ति कम उम्र में ही बहुत ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं। इन लोगों को राजनैतिक कार्यों में खूब प्रसिद्धि हासिल होती है।

3. अगर किसी व्यक्ति के हाथ में राहु पर्वत विकसित होता दिखाई देता है तो ऐसे लोगों का भाग्य उनका खूब साथ देता है। इन लोगों का धार्मिक कार्यों के प्रति अधिक झुकाव होता है। साथ ही इन्हें समाज में भी काफी मान-सम्मान प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष शास्त्र: राहु-केतु के शुभ प्रभावों को बढ़ाकर जीवन में सफलता दिलाता है ये रत्न, जानिए इससे जुड़े कुछ उपाय

Updated on:
20 Apr 2022, 3:30 PM IST
Published on: