धर्म

सामुद्रिक शास्त्र: महिलाओं की बाईं आंख फड़कने पर बनते हैं धन लाभ के योग, जानिए पुरुषों की बाईं आंख का फड़कना किस बात का है संकेत

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में आंख के फड़कने को कई शुभ और अशुभ संकेतों से जोड़ा गया है। तो आइए जानते हैं महिला और पुरुष की कौन सी आंख फड़कना माना जाता है शुभ।

2 min read
सामुद्रिक शास्त्र: महिलाओं की बाईं आंख फड़कने पर बनते हैं धन लाभ के योग, जानिए पुरुषों की बाईं आंख का फड़कना किस बात का है संकेत

आपने कई लोगों को कहते हुए सुना होगा कि उनकी सुबह से आंख फड़क रही है तो कुछ बुरा होने की संभावना है। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आंख फड़कने का मतलब हमेशा अशुभ ही नहीं होता। सामुद्रिक शास्त्र में महिला और पुरुषों की अलग-अलग आंख फड़कने से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत बताए गए हैं। तो आइए जानते हैं आंख फड़कने से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में...

1. पुरुष की दाईं आंख फड़कना
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक यदि किसी पुरुष की दाईं आंख के साथ भौंह अथवा पलक फड़कती हैं तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि जल्द ही आपके सारे काम पूर्ण होने वाले हैं और तरक्की तथा धन लाभ के रास्ते खुलने वाले हैं।

2. पुरुष की बाईं आंख फड़कना
किसी पुरुष की बाईं आंख का फड़कना बिल्कुल भी अच्छा शगुन नहीं माना जाता है। क्योंकि सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पुरुषों की बाईं तरफ की आंख फड़कना जीवन में विरोधियों से दुश्मनी के और बढ़ने का संकेत होता है।

3. स्त्रियों की बाईं आंख फड़कना
अगर किसी महिला की बाईं आंख या पलक और भौंह या पलक फड़कती है तो यह कुछ अच्छा होने की तरफ इशारा करता है। यानी बाईं आंख फड़कने का मतलब है उस महिला को धन लाभ होने वाला है। और साथ ही जीवन में उसे कार्यों में सफलता भी मिलती है।

4. स्त्रियों की दाईं आंख का फड़कना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर किसी महिला की दाएं आंख फड़कती है तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। दाई आंख फड़कने का मतलब होता है कि घर परिवार में कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है या काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

5. दोनों आंखों का फड़कना
यदि किसी व्यक्ति की दोनों आंखें एक साथ फड़कने लगे तो इसका अर्थ है कि आपकी अपने किसी पुराने मित्र या संबंधी से मुलाकात होने वाली है। दोनों आंखों का एक साथ फड़कना महिला और पुरुष दोनों के लिए ही एक जैसे संकेत देता है।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: काजल से जुड़े इन उपायों से मंगल और राहु-केतु ग्रह होंगे मजबूत, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Updated on:
03 May 2022 11:26 am
Published on:
03 May 2022 11:24 am
Also Read
View All