धर्म

स्वप्न शास्त्र: सपने में इन चीजों का दिखाई देना हो सकता है किसी मुसीबत के आने का अंदेशा!

Dream Interpretation: सपने में दिखाई देने वाली चीजें हमारे वश में नहीं होती। वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों में दिखाई देने वाली चीजें हमें शुभ अशुभ संकेत देती हैं। तो आइए जानते हैं वे कौन से सपने हैं जो किसी समस्या के आने का संकेत माने जाते हैं...

less than 1 minute read
स्वप्न शास्त्र: सपने में इन चीजों का दिखाई देना हो सकता है किसी मुसीबत के आने का अंदेशा!

स्वप्न शास्त्र एक ऐसी विधा है जिसमें हमें दिखाई देने वाले सपनों को शुभ अशुभ संकेत से जोड़कर देखा जाता है। जिसके अनुसार सपने में दिखाई देने वाली कुछ चीजें आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव की तरफ इशारा करती हैं तो कुछ भविष्य में आने वाली कठिनाई के लिए आगाह करती हैं। तो अब आइए जानते हैं स्वप्न शास्त्र के मुताबिक वे कौन सी चीजें हैं जिनका सपने में दिखाई देना किसी मुसीबत के आने का अंदेशा माना जाता है...

1. सपने में खुद को बच्चे या वृद्ध के रूप में देखना
यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को बच्चे या बूढ़ा होते हुए देखता है तो इसे बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। इस सपने का अर्थ है कि आपको निकट भविष्य में एक साथ कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

2. सपने में गुलाब का फूल देखना
स्वप्न शास्त्र कहता है कि यदि आप सपने में गुलाब का फूल खिलते हुए देखते हैं तो यह भी आने वाले समय के लिए एक चेतावनी हो सकती है। माना जाता है कि ऐसा सपना आपको होने वाली कोई बीमारी का संकेत होता है।

3. खुद को किसी गंदे स्थान पर सोते देखना
सपने में यदि आप खुद को किसी गंदे स्थान या कांटेदार झाड़ी पर पर सोते हुए पाते हैं तो माना जाता है कि आपको भविष्य में कई तरह की पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं ऐसा सपना आपके मान-सम्मान में कमी की तरफ भी इशारा करता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: गंगा दशहरा 2022: गंगा दशहरा 9 जून को, राशि अनुसार इन चीजों का दान माना जाता है बेहद शुभ

Updated on:
06 Jun 2022 11:11 am
Published on:
06 Jun 2022 11:10 am
Also Read
View All