धर्म

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ इस बार क्यों है बेहद खास? जानें दिनांक, चंद्र दर्शन का समय और पूजा की विधि

Karwa Chauth Date 2021 : विशिष्ट संयोग में पड़ रहा है इस साल करवाचौथ व्रत

2 min read
Oct 09, 2021
Karwa Chauth 2021

Karwa Chauth Date 2021 : हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए काफी अहम स्थान रखता है। ऐसे में यह महत्वपूर्ण व्रत यािन करवा चौथ हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। ऐसे में करवा चौथ व्रत का इंतजार महिलाएं अत्यंत बेसब्री से करती हैं।

ऐसे में इस बार हिंदू कैलेंडर के अनुसार करवा चौथ का व्रत रविवार, 24 अक्टूबर 2021 को पड़ रहा है।पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन सुखमय होने की कामना से महिलाएं इस व्रत के तहत पूरे दिन निर्जला रहती हैं यानि जल तक ग्रहण नहीं करती हैं।

IMAGE CREDIT: patrika

करवा चौथ व्रत को कठिन व्रतों में से एक माना गया है। इसका कारण ये है कि इस दिन रात को चंद्रमा दर्शन के बाद ही व्रती महिलाएं व्रत का पारण करती हैं। मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत की तरह ही करवा चौथ व्रत करने से भी पति को लंबी आयु प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल होता है, साथ ही व्रत करने वाली महिलाओं का अखंड सौभाग्य भी बना रहता है।

करवा चौथ पर बन रहा विशिष्ट संयोग
दरअसल जानकारों के अनुसार इस साल यानि 2021 में एक शुभ और विशिष्ट संयोग करवा चौथ व्रत के दिन निर्मित हो रहा है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार पंचांग के मुताबिक, इस बार करवा चौथ का चांद रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा। मान्यता के अनुसार इस नक्षत्र में व्रत रखना अति शुभ माना जाता है।

चंद्र दर्शन का समय
वहीं ये भी मान्यता है कि कि ऐसे समय में चंद्र दर्शन मनवांछित फल प्रदान करता है। इस बार करवा चौथ को यानि रविवार अक्टूबर,24 को चांद रात 08 बजकर 07 मिनट पर निकलेगा। ऐसे में इसी समय व्रती महिलाओं को चंद्र दर्शन हो सकता है। वहीं चंद्र दर्शन के बाद ही व्रती महिलाएं व्रत खोलेगी।

करवा चौथ 2021 के शुभ मुहूर्त
पंडित शर्मा के अनुसार जानकारों के अनुसार इस बार करवा चौथ व्रत 2021 पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। इसका कारण ये है कि इस बार कार्तिक कृष्ण की चतुर्थी तिथि, रविवार अक्टूबर 24, को सुबह 03 बजकर 01 मिनट से प्रारंभ होगी और इसका समापन सोमवार, 25 अक्टूबर 2021 को सुबह 05 बजकर 43 मिनट पर होगा।

Updated on:
09 Oct 2021 06:24 pm
Published on:
09 Oct 2021 06:17 pm
Also Read
View All