
Surya Grah Gochar 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवग्रहों में से सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। वहीं हर माह सूर्य ग्रह अपनी राशि बदलते हैं। इस साल सितंबर माह में सूर्य ग्रह का गोचर कन्या राशि में होगा। 17 सितंबर 2022 को सूर्यदेव सिंह राशि से कन्या राशि में गोचर करेंगे। सूर्य का ये ग्रह गोचर 17 सितंबर को सुबह 07 बजकर 11 मिनट पर होगा। वहीं ज्योतिष अनुसार सूर्य ग्रह गोचर से कुछ राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। तो आइए जानते हैं किन राशि के जातकों को होगा लाभ...
मेष राशि: सूर्य ग्रह गोचर के कारण मेष राशि के लोगों को अपने सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। सेहत की दृष्टि से भी यह राशि परिवर्तन आपके लिए बेहतर होगा।
कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों को सूर्य ग्रह गोचर से अपने स्वास्थ्य संबंधी लाभ प्राप्त होंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। वहीं जो लोग लंबे समय से किसी रोग से पीड़ित चल रहे हैं उनकी सेहत में सुधार नजर आएगा।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आय के विभिन्न स्रोत प्राप्त होंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
धनु राशि: सूर्य राशि परिवर्तन के परिणामस्वरूप धनु राशि के लोगों को नए अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापार वृद्धि की संभावना है जिससे धन भी अधिक होगा। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Ganesh Visarjan 2022: गणेश विसर्जन के दौरान इस मंत्र द्वारा करें बप्पा की विदाई, जीवन में सदा बनी रहेगी खुशहाली